Malavika Mohanan Enter in Animal Park: 'तू झूठी मैं मक्कार' के बाद साल 2023 में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की दूसरी फिल्म 'एनिमल' (Animal) रिलीज हुई। लगभग 3 सालों से फिल्म पर काम चल रहा था। 1 दिसंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देते हुए रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने तहलका मचा दिया है। जिन-जिन लोगों ने यह फिल्म देखी है, इन्हें बड़ा सरप्राइज मिला। 'एनिमल' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म अंत में यह जानकारी दी कि इसका दूसरा पार्ट आएगा, जिसका टाइटल 'एनिमल पार्क' (Animal Park) रखा गया है। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'एनिमल 2' के लिए लीड एक्ट्रेस का नाम भी फाइनल हो गया है।
मशहूर फिल्म क्रिटिक्स रमेश बाला ने ट्वीट करते हुए बताया कि रणबीर कपूर की 'एनिमल 2' (Animal 2) में मालविका मोहनन लीड रोल में नजर आ सकती हैं। इस ट्वीट के वायरल होने के बाद अब फैन्स रणबीर कपूर और मालविका मोहनन को ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। बता दें 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी संग रणबीर कपूर इश्क फरमा चुके हैं।
बता दें संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म 'एनिमल' का निर्देशन किया है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने 12 दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 456 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह फिल्म जल्द ही 500 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले सकती है।
