Malaika Arora के पिता की प्रार्थना सभा में करीना सेमत ये सितारे आए नजर, सेलेब्स ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Malaika Arora Father Prayer Meet: मलाइका अरोडा के पिता अनिल मेहता के लिए प्रार्थना सभा रखी गई। इस प्रार्थना सभा में करीना कपूर, अरबाज खान समेत कई सितारे शामिल हुए। प्रार्थना सभा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रार्थना सभा खत्म होने के बाद मलाइका अपने घर के बाहर नजर आई।

Malaika Arora Father Prayer Meet: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता अनिल मेहता (Anil Mehta) के लिए प्रार्थना सभा रखी गई। इस प्रार्थना सभा में करीना कपूर, अरबाज खान समेत तमाम सितारे नजर आए। प्रार्थना सभा खत्म होने के बाद मलाइका को अपने पिता के घर से बाहर जाते देखा गया। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। फैंस से लेकर सेलेब्स तक मलाइका को इस मुश्किल के समय में सपोर्ट कर रहे हैं। एक्ट्रेस ऑफ व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आईं। मलाइका के साथ फैशन डिजाइनर विक्रम फडनीस और अदिति गोवारिकर साथ में नजर आए। ये भी पढ़ें-एयरपोर्ट पर Katrina Kaif नो मेकअप लुक में आईं नजर, ऑल ब्लैक लुक में एक्ट्रेस के स्वैग ने जीता फैंस का दिल

malaika father prayer

Malaika Father Prayer Meet (credit Pic: Instagram)

एक्ट्रेस ने चेहरे पर मास्क लगाया था। मलाइका सीधे अपने कार में बैठकर चली गई। दूसरी वीडियो में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा अपने पिता के घर से बाहर निकलते हुए नजर आ रही हैं। अमृता के साथ उनके पति शकील लाडक और बेटे दिखाई दिए। मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान भी उनके पिता के घर पर नजर आए थे। एक्ट्रेस की बेस्टफ्रेंड करीना कपूर भी दिखाई दी थी।

End of Feed