Katrina Kaif Spotted At Airport: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस ब्लैक कलर के आउटफिट में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं। एक्ट्रेस का एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। फैंस एक्ट्रेस के स्टाइलिश लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ये भी पढ़ें- संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा Tum He Ho में नजर आएंगे सिद्धांत- मृणाल, पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे दोनों एक्टर्स
एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर ब्लैक टी शर्ट और ब्लैक जींस में नजर आई। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ब्लैक ओवरसाइज डेनिम जैकेट और ब्लैक सनग्लासेस के साथ पेयरअप किया था। एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर नो मेकअप लुक में नजरआईं। एक्ट्रेस की नेचुरल ब्यूटी ने फैंस का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस ने पैपराजी को स्माइल करते हुए पोज दिया। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं कैटरीना कैफ
एक यूजर ने लिखा, कैटरीना का काला चश्मा स्वैग। दूसरे यूजर ने लिखा, रियल ब्यूटी। तीसरे यूजर ने लिखा, आई लव कैटरीना लुक। फैंस एक्ट्रेस के वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस अभी फिल्मों से दूर है। फैंस एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 12 सितंबर को कैटरीना के पति विक्की कौशल लालबागचा के दर्शन करने पहुंचे थे। एक्टर बप्पा के दर्शन करने के लिए नंगे पैर पहुंचे थे। एक्टर ने फैंस के साथ सेल्फी और फोटोज खिंचवाई थी। वहीं, कैटरीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस की आखिरी फिल्म मेरी क्रिसमस थी। फिल्म में कैटरीना के साथ विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में दोनों कलाकारों के काम को लोगों ने खूब पसंद किया है।
