बॉलीवुड

King vs Love & War: साल 2026 में बॉक्स ऑफिस की जंग में आमने सामने होंगे शाहरुख-रणबीर!! किसकी होगी जीत?

Shah Rukh Khan vs Ranbir Kapoor Box office clash: शाहरुख खान और रणबीर कपूर इन दिनों दोनों ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। किंग खान की अपकमिंग मूवी किंग साल 2026 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो इसी समय रणबीर की फिल्म लव एंड वार भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Image

MixCollage-14-Sep-2024-11-20-AM-9133

Box Office Clash: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की वजह से चर्चा में है। इस मूवी में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान भी दिखाई देंगी फिल्म का अच्छा खासा बज बना हुआ है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म काफी जबरदस्त होने वाली है। बीते दिनों एक खबर सामने आई थी कि शाहरुख की ये मूवी साल 2026 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। वहीं रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म लव एंड एंड वॉर भी इसी समय सिनेमाघरों पर दस्तक देने वाली है।

आमने सामने आएंगे शाहरुख खान-रणबीर कपूर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स फिल्म लव एंड वॉर को साल 2026 में रिलीज करने वाले है। 20 मार्च को यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। इस फिल्म में मूवी में विक्की कौशल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दिखाई देंगे। इन तीनों को साथ देखने के लिए सभी लोग एक्साइटेड हैं। वहीं शाहरुख खान की फिल्म किंग भी मार्च 2026 में रिलीज हो सकती है। बता दें कि शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की शूटिंग जनवरी साल 2025 में शुरू करने वाले हैं। मालूम हो कि साल 2007 में शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम और रणबीर की मूवी सांवरिया के बीच जंग देखने को मिली थी। हालांकि किंग खान की मूवी ने रणबीर कपूर की सांवरिया को धूल चटा दी।

साल 2023 में शाहरुख-रणबीर ने मचाया था धमाल

सास 2023 में शाहरुख खान की तीन फिल्में रिलीज हुई थी। इस लिस्ट में पठान, जवान और डंकी के नाम शामिल है। इन मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की। रणबीर कपूर के लिए भी 2023 काफी अच्छा साबित हुआ है। उनकी फिल्म एनिमल ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि अगर शाहरुख और रणबीर की फिल्में सल 2026 में एक समय पर रिलीज होती है तो फैंस किसे सबसे ज्यादा प्यार देते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article