बॉलीवुड

Esha Deol संग भरी महफिल में शख्स ने की थी गंदी हरकत, गुस्साई एक्ट्रेस ने घुमाकर जड़ा था तमाचा

Esha Deol Recall: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में ईशा देओल ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने एक से बढ़कर एक खुलासे किए हैं। ईशा ने एक छोटा सा किस्सा सुनाया है कि कैसे एक इवेंट में एक शख्स ने उन्हें गलत तरीके से टच किया था।

Image

esha

Esha Deol Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ईशा देओल ने कुछ समय पहले ही अपने पति भरत तख्तानी संग तलाक लिया है। बता दें कि भरत और ईशा ने साल 2012 में सात फेरे लिए थे। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया है। इस बीच ईशा देओल ने अपनी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए हैं। इस दौरान ईशा देओल ने एक किस्सा भी सुनाया है, जिससे जानने के बाद आ भी दंग रह जाएंगे।

ईशा देओल के साथ एक शख्स ने किया था ऐसा काम

मेल फेमिनिस्ट के एक एपिसोड में ईशा देओल ने बताया है कि कैसे उन्होंने एक शख्स को थप्पड़ मार दिया था। दरअसल, पुणे में फिल्म दस के एक इवेंट में उनके साथ छेड़छाड़ की घटना हो गई थी। इस समारोह में संजय संजय दत्त, सुनील शेट्टी, जायद खान और अभिषेक बच्चन मौजूद थे। जब ईशा ने इवेंट में एंट्री की तो किसी शख्स ने उन्हें गलत तरीक से टच कर दिया। इस चीज से ईशा देओल का पारा हाई हो गया है और उन्होंने भरी महफिल में उस आदमी को थप्पड़ मार दिया है। ईशा देओल का ये अंदाज देख वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए थे।

कई फिल्मों में धमाल मचा चुकी हैं ईशा

बताते चलें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने कई फिल्मों में काम किया है। इस लिस्ट में धूम से लेकर नो एंट्री तक के नाम शामिल है। ईशा की एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते थे। हालांकि बाद में उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। ईशा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ईशा के हर एक पोस्ट पर लोग रिएक्ट करते हैं। बता दें कि ईशा की हर अदा पर लोग फिदा हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article