Malaika Arora Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी। हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद मलाइका ने काफी सालों तक अर्जुन कपूर को डेट किया। हालांकि अर्जुन के साथ भी रिश्ता चल नहीं पाया। बीते दिनों मलाइका को 19 साल छोटे बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ देखा गया था। इस बीच मलाइका का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं।
pic credit- instagram
मलाइका अरोड़ा को मिल गया नया बॉयफ्रेंड
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद मलाइका अरोड़ा ने साल 2024 में ब्रेकअप कर लिया और अब आगे बढ़ चुकी हैं। हाल ही में मलाइका का नाम 19 साल छोटे बिजनेसमैन हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। पिछले साल के अंत में मुंबई में एक कॉन्सर्ट में दोनों को साथ देखा गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जोड़ी को लेकर चर्चा शुरू हो गई। फरवरी 2025 में दोनों इटली में छुट्टियां मनाते नजर आए, जिससे लगभग कन्फर्म हो गया कि वे रिलेशन में हैं। मलाइका को अब भी छोटे उम्र के पुरुषों के साथ रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच उनकी नई रेस्टोरेंट 'स्वीनी' के मुंबई में उद्घाटन पर स्प्लिट्सविला X6 के कंटेस्टेंट सोराब बेदी के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए। सोराब उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर मलाइका के साथ काफी क्लोज होते हुए वीडियो पोस्ट किया सोराब ने इवेंट की कई तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें मलाइका के साथ वो नजर आए। सोराब के इन कोजी तस्वीरों के बाद नेटिजन्स ने उनकी स्प्लिट्सविला पार्टनर निहारिका तिवारी को टैग कर मजाक उड़ाया। एक यूजर ने कमेंट किया, 'निहारिका अब आपको मारेगी... अगला रील कब आएगा तुम दोनों का।' दूसरे ने लिखा, 'इस क्रिंज टाइट हग की क्या जरूरत थी।'
ट्रोल हो रही है मलाइका अरोड़ा
इस वीडियो की वजह से लोग मलाइका अरोड़ा को भी जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नया बकरा मिल गया तुम्हें अब...' दूसरे यूजर ने लिखा, 'शर्म नहीं आती इस उम्र में भी...' बता दें कि मलाइका अरोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। हालांकि फैंस मलाइका के साथ हमेशा खड़े रहते हैं।
