OTT Releases in October: मजा मा से लेकर कार्तिकेय 2 तक, अक्टूबर में ओटीटी पर आएंगी ये फिल्में

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 07:46 AM IST

October OTT Movie Releases: अक्टूबर त्यौहारों का महीना है। दशहरा से लेकर दिवाली का पर्व भी इसी महीने में मनाया जाएगा। मेकर्स ऐसे मौके पर अपनी फिल्में रिलीज करना पसंद करते हैं। आज बात करते हैं अक्टूबर में ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों की।

KEY HIGHLIGHTS
  • अक्टूबर में कई शानदार फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं।
  • आइये जानते हैं अक्टूबर में ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में।
  • एक अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आ रही फिल्म लास्ट सीन अलाइव।

October OTT Movie Releases: अक्टूबर त्यौहारों का महीना है। दशहरा से लेकर दिवाली का पर्व भी इसी महीने में मनाया जाएगा। मेकर्स ऐसे मौके पर अपनी फिल्में रिलीज करना पसंद करते हैं। सिनेमाघरों में तो कई कई महीने पहले दशहरा और दिवाली की डेट्स बुक हो जाती हैं लेकिन अब कंपटीशन ओटीटी पर भी है। इस महीने कई शानदार फिल्में ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं। आइये जानते हैं अक्टूबर में ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में।

OTT Releases in October: मजा मा से लेकर कार्तिकेय 2 तक, अक्टूबर में ओटीटी पर आएंगी ये फिल्में

लास्ट सीन अलाइव (1 अक्टूबर)

अक्टूबर महीने की शुरुआत नेटफ्लिक्स पर आ रही फिल्म लास्ट सीन अलाइव (Last Seen Alive) से होगी। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में जेरार्ड बटलर और जैमी अलेक्जेंडर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में आप देखेंगे कि एक आम आदमी की पत्नी गैस स्टेशन से अचानक गायब हो जाती है और वह उसे ढूंढने के लिए वो किस हद तक जाता है।

End of Feed