Dharmendra-Arbaaz Khan in Maine Pyaar Kiya Phir Se: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और अरबाज खान (Arbaaz Khan) ने फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में काम किया था। यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। सोहेल खान के निर्देशन में बनी इस मूवी में धर्मेंद्र-अरबाज खान के अलावा सलमान खान और काजोल को जोड़ी भी नजर आई थी। फिल्म अपने जमाने में खूब पसंद की गई थी। इस रोमांटिक ड्रामा में काम करने के लगभग 27 सालों के बाद धर्मेंद्र (Dharmendra) और अरबाज खान ने एक बार फिर फिल्म 'मैंने प्यार किया फिर से' (Maine Pyaar Kiya Phir Se) के लिए हाथ मिलाया है।
हाल ही में निर्माताओं द्वारा शेयर किए गए एक प्रेस नोट के मुताबिक में मुंबई में कई सेलेब्स मौजूद रहे। इस दौरान का फिल्म का मुहूर्त समारोह भी होस्ट किया गया। इस लॉन्च में राजपाल यादव, विद्या मालवडे, गणेश आचार्य, कंगना शर्मा, सुधाकर शर्मा, विजय मडे, चीता यज्ञेश शेट्टी, उदित नारायण, ब्राइट आउटडोर मीडिया लिमिटेड के योगेश लखो और सोनू बग्गड़ सहित कई सेलेब्स दिखाई दिए। इस दौरान सिंगर उदित नारायण ने अपना एक गाना भी पेश किया, जो अभी रिलीज नहीं हुआ है।
धर्मेंद्र ने बताया कि वो 'मैं प्यार किया फिर से' का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं। इस मूवी में कई फ्लेवर्स और एंटरटेनमेंट का डबल डोज देखने को मिलेगा। धर्मेंद्र ने इस मूवी की पूरी टीम को बधाई भी दी थी। अरबाज खान ने भी प्रेस से बात करते हुए कहा कि यह हमरा सौभाग्य है कि धर्म जी एक बार फिर सेट पर वापसी आ रहे हैं। उनके साथ इस मूवी को शुरू करने के लिए एक्साइटेड हूं। यह फिल्म इसी साल नवम्बर में रिलीज की जा सकती है।
