Maidaan Release Date: Ajay Devgn ने फिर बदली मैदान की रिलीज डेट, जानें कब होगी रिलीज?

Maidaan Release Date: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपनी अपकमिंग फिल्म मैदान (Maidaan) की रिलीज डेट में फिर से बदलाव किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन की मैदान अब 12 मई 2023 के दिन सिनेमाघरों में कदम रखेगी। अजय देवगन ने फिल्म के निर्माताओं संग मिलकर मैदान की रिलीज डेट बदलने का फैसला लिया है।

Maidaan Release Date: कोरोना वायरस महामारी की वजह से कई बड़ी फिल्में अभी तक अटकी पड़ी हैं। इन फिल्मों की लिस्ट में अजय देवगन की मैदान भी शामिल है, जिसका निर्माण बोनी कपूर ने किया है। फिल्म मैदान (Maidaan) काफी लम्बे समय से बनकर तैयार पड़ी है लेकिन मेकर्स को इसकी सही रिलीज डेट नहीं मिल पा रही है। फिल्म के मेकर्स लगातार इसकी रिलीज डेट बदल रहे हैं, जिस कारण दर्शकों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। अगर लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग मूवी मैदान की रिलीज डेट एक बाद फिर से बदल गई है। अजय देवगन ने फिल्म के निर्माताओं संग मिलकर यह फैसला लिया है कि वो अपनी मैदान को 12 मई के दिन सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे।

फिर बदली Maidaan की रिलीज डेट!! जानें कब थिएटर्स में कदम रखेंगे Ajay Devgn

फिर बदली Maidaan की रिलीज डेट!! जानें कब थिएटर्स में कदम रखेंगे Ajay Devgn

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने न्यूज पोर्टल पिंकविला से बात करते हुए कहा है कि मैदान उनकी सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है, जिसे वो सही वक्त पर रिलीज करेंगे। अजय देवगन के अनुसार, 'फिल्म मैदान मेरे करियर की बेस्ट फिल्म है। मुझे ऐसा लगता है कि इसको प्रॉपर रिलीज मिलनी चाहिए। फिल्म का वीएफएक्स वर्क एक इंटरनेशनल स्टूडियो संभाल रहा है। फिल्म को हम बहुत ध्यान से तैयार कर रहे हैं। हम हर वो संभव कदम उठा रहे हैं, जो मैदान के लिए अच्छा है। अब हमने फैसला लिया है कि मैदान को 12 मई 2023 के दिन रिलीज किया जाए ताकि इसे ज्यादा से ज्यादा दर्शक देख पाएं।'

End of Feed