कुछ फिल्में सिर्फ पर्दे पर दिखाई नहीं जातीं, बल्कि दिल में उतर जाती हैं। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' (Ramayana) इन दिनों कुछ ऐसा ही असर छोड़ रही है। फिल्म देखने के बाद दर्शक सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट का नाम भी जुड़ गया है। खास बात यह है कि महेश भट्ट फिल्म को किसी खास स्क्रीनिंग में नहीं, बल्कि आम दर्शकों के बीच थिएटर में देखने पहुंचे थे। फिल्म का असर उन पर इतना गहरा हुआ कि वह अपने आंसू तक नहीं रोक पाए। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Mahakali Song: 'ऐगिरी नंदिनी' ने बढ़ाया फिल्म का रोमांच, मां काली की भक्ति में डूबे लोग)
थिएटर में आंसू छिपाने की कोशिश करते रहे महेश भट्ट (pic credit-ramayana film)
थिएटर में आंसू छिपाने की कोशिश करते रहे महेश भट्ट
Variety India को दिए इंटरव्यू में महेश भट्ट ने बताया कि वह अपने कुछ युवा फिल्ममेकर और लेखक दोस्तों के साथ मुंबई के ओबेरॉय मॉल में फिल्म देखने गए थे। वह जानना चाहते थे कि आम दर्शकों के बीच बैठकर इस कहानी को देखने का अनुभव कैसा होगा। उन्होंने बताया कि थिएटर में मौजूद लोगों को पता था कि वह रणबीर कपूर के ससुर हैं। फिल्म खत्म होने के बाद जब लाइट जली तो उन्होंने अपने आंसू छिपाने की बहुत कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं कर पाए। उनके मुताबिक, कुछ बेहतरीन अनुभव इंसान को खामोश कर देते हैं।
महेश भट्ट ने यश के रावण वाले किरदार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यश ने उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, रणबीर के राम के रूप में आने पर उन्हें उनके अभिनय का एक नया पहलू देखने को मिला। उन्होंने कहा कि रणबीर ने इस किरदार में खुद के उस हिस्से को छुआ है, जिसकी जरूरत उनकी पिछली फिल्मों में नहीं पड़ी थी। साई पल्लवी के अभिनय से भी महेश भट्ट काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि साई ने सीता के किरदार को बिना किसी दिखावे के बेहद सहज तरीके से निभाया। उन्होंने निर्देशक नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा और पूरी टीम की मेहनत, संगीत और शानदार सीन्स की भी तारीफ की।
