मां बनने के बाद माधुरी दीक्षित को मिली थी घर बैठने की सलाह, डांस करने पर उठाए थे सवाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 08:17 PM IST

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस टीवी में झलक दिखलाजा 10 को भी जज कर रही हैं। माधुरी दीक्षित ने अब बताया कि उनसे घर बैठने के लिए कहा गया था। जानिए क्या किए माधुरी दीक्षित ने खुलासे।

KEY HIGHLIGHTS
  • माधुरी दीक्षित फिल्म मजा मा में आई थीं नजर
  • माधुरी दीक्षित ओटीटी पर कर रही हैं काम।
  • माधुरी दीक्षित को दी गई थी घर बैठने की सलाह।

मुंबई: माधुरी दीक्षित की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक के बाद एक फिल्में आ रही है। अमेजन प्राइम वीडियो पर उनकी फिल्म मजा मा रिलीज हुई थी। इसके अलावा वह रिएलिटी टीवी शो झलक दिखलाजा के सीजन 10 को भी जज कर रही हैं। माधुरी दीक्षित ने अब एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे शादी और बच्चे होने के बाद लोगों का उनके प्रति नजरियां बदल गया था। मां बनने के बाद माधुरी ने बॉलीवुड से कुछ वक्त का ब्रेक ले लिया था। इस पर अब एक्ट्रेस ने बताया कि उनसे कहा गया था कि वह अब घर पर बैठ जाए।

मां बनने के बाद माधुरी दीक्षित को मिली थी घर बैठने की सलाह, डांस करने पर उठाए थे सवाल

मजा मा फिल्म के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड बबल से बातचीत में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने कहा था, ' लोगों की अलग-अलग राय होती है। कई लोगों ने कहा तुम अब मां बन गई हो, अब डांस क्यों कर रही हो? घर पर रहकर गृहस्थी संभालो। मुझे लगता हैं कि हम ये सब करते हैं। बच्चों की देखभाल करना, घर संभालना, ये सभी चीजें करते हैं। लोग हाउसवाइफ को हल्के में लेते हैं कि वह सब कुछ कर लेगी। ऐसी सोच एक बाधा है। ऐसा क्यों है? उसे कुछ सिर्फ अपने लिए भी करना चाहिए।'

End of Feed