माधुरी दीक्षित की शादी को हुए 26 साल, एक्ट्रेस ने इस अंदाज में दी डॉक्टर नेने को बधाई, सहेलियों ने किए जमकर कमेन्ट

Madhuri Dixit-Shriram Nene Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की सालगिरह को 26 साल हो गए हैं। कपल ने एक-दूसरे को सालगिरह की बेहद प्यारी बधाई दी। एक-दूसरे के लिए पोस्ट किया और पुरानी तस्वीरों से यादें ताजा की। आइए आपको दिखाते हैं माधुरी दीक्षित की ये पोस्ट।

Madhuri Dixit-Shriram Nene Anniversary: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित( Madhuri Dixit) आज भी दिलों पर राज करती है। अपनी स्माइल से लेकर अपने डांस तक हर चीज से छाने वाली माधुरी दीक्षित इंडस्ट्री की शान कहीं जाती हैं। आज माधुरी दीक्षित की लाइफ का बड़ा दिन है। क्योंकि उनकी शादी को 26 साल पूरे हो गए हैं। माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉक्टर श्रीराम( Dr. Shriram Nene) नेने आज शादी की 26वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खुशी के मौके पर एक्ट्रेस ने सबसे पहले अपने पति को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर प्यार भरे पोस्ट के साथ एक्ट्रेस ने 26 साल पूरे होने का जश्न मनाया है। आइए उनकी इस बधाई पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

Madhuri Dixit-Shriram Nene Anniversary

Image Source: Instagram

माधुरी दीक्षित ने हसबैन्ड श्रीराम नेने के साथ ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने एक वीडियो बनाई है, जिसमें पहले साल से लेकर 26वें साल तक की यादें जुड़ी हुई हैं। माधुरी दीक्षित की इस वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह से वह अपने पति के साथ बिताए हुए हर पल को कैमरे में कैद रखती है। इसे पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "पलों से यादों तक, ज़िंदगी में हाथ थामे चलने के 26 साल। सालगिरह मुबारक हो"।

End of Feed