Madhubala Biopic: Sara Arjun निभाएंगी 'मधुबाला' का किरदार, 'धुरंधर' के बाद हाथ लगी बड़ी फिल्म

Sara Arjun Final for Madhubala Biopic: इंडियन सिनेमा की दिग्गज अदाकारा मधुबाला की बायोपिक लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में मधुबाला का किरदार अब सारा अर्जुन निभाएंगी।

Sara Arjun Final for Madhubala Biopic: 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता ने निर्माताओं का सपना सच कर दिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस मूवी में सभी एक्टर्स की एक्टिंग ने दर्शकों को प्रभावित किया है। इस मूवी में रणवीर सिंह के अपोजिट कास्ट की गई हीरोइन सारा अर्जुन (Sara Arjun) ने भी फैन्स का ध्यान खींचा है। सारा अर्जुन की एक्टिंग देखकर इंडस्ट्री में मौजूद कई डायरेक्टर्स अब उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए बेताब हैं। अब बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सारा अर्जुन को इंडियन सिनेमा की दिग्गज अदाकारा मधुबाला (Madhubala) की बायोपिक मिल गई है।

Sara Arjun Final for Madhubala Biopic

'मधुबाला' का किरदार निभाएंगी सारा अर्जुन (Pic Credit: Instagram)

सारा अर्जुन के हाथ लगी 'मधुबाला' बायोपिक

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सारा अर्जुन को निर्माताओं ने 'मधुबाला' की बायोपिक के लिए फाइनल कर लिया है। यह बायोपिक ड्रामा सीधे स्ट्रीमिंग पर रिलीज होने वाली फिल्म होगी, जिसका प्रोडक्शन जुलाई 2026 शुरू किया जा सकता है। संजय लीला भंसाली ने इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस करने का मन बनाया है। इस बायोपिक को जसमीत के. रीन डायरेक्ट करेंगे। जसमीत के. रीन को आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' का निर्देशन करने के लिए जाना-जाता है। (इसे भी पढ़ें: FlashBack: करिश्मा कपूर से शादी टूटने के बाद गम में डूब गए थे अभिषेक बच्चन, पिता अमिताभ बच्चन ने ऐसे संभाला)

End of Feed