FlashBack: करिश्मा कपूर से शादी टूटने के बाद गम में डूब गए थे अभिषेक बच्चन, पिता अमिताभ बच्चन ने ऐसे संभाला

Abhishek and Karisma’s Broken Engagement: करिश्मा कपूर संग शादी टूटने से अभिषेक बच्चन को बड़ा झटका लगा था। अभिषेक बच्चन की हालत देखकर खुद पिता अमिताभ बच्चन ने बेटे को संभाला था। आइए जानते हैं यह शादी क्यों टूटी थी।

Authored by: Lalit KumarUpdated Apr 22 2026, 15:59 IST
FlashBack: करिश्मा कपूर से शादी टूटने के बाद गम में डूब गए थे अभिषेक बच्चन, पिता अमिताभ बच्चन ने ऐसे संभालाImage Credit : Instagram01 / 06

FlashBack: करिश्मा कपूर से शादी टूटने के बाद गम में डूब गए थे अभिषेक बच्चन, पिता अमिताभ बच्चन ने ऐसे संभाला

Abhishek and Karisma’s Broken Engagement: अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) एक समय इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक थे। दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। इतना ही नहीं अभिषेक और करिश्मा ने अपने इस रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ा कर शादी करने का फैसला भी कर लिया था। दोनों की सगाई भी खूब सुर्खियों में रही थी। एक दिन ऐसा आया, जब अभिषेक और करिश्मा की सगाई टूट गई और दोनों के रास्ते एक झटके में अलग हो गए। करिश्मा से शादी टूटने के बाद अभिषेक गम में डूब गए थे। अमिताभ बच्चन ने बेटे को इस दर्द से उभरने में मदद की थी। तो चलिए जानते हैं आखिर क्यों अभिषेक-करिश्मा की शादी होते-होते रह गई।

श्वेता बच्चन-निखिल नंदा की शादी में पहली बार मिले थे अभिषेक-करिश्मा Image Credit : Instagram02 / 06

श्वेता बच्चन-निखिल नंदा की शादी में पहली बार मिले थे अभिषेक-करिश्मा

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर दोनों की पहली बार मुलाकात श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की शादी में हुई थी इस शादी में शामिल होने के बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई और इन्होने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों ने लगभग 5 सालों तक अपने रिश्ते को छुपाए रखा था।

अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर हुई थी अभिषेक-करिश्मा की सगाईImage Credit : Instagram03 / 06

अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर हुई थी अभिषेक-करिश्मा की सगाई

साल 2002 में जया बच्चन ने अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई की बड़ी खुशखबरी साझा की थी। यह कई लोगों के लिए बड़ा सरप्राइज था। जया ने पब्लिक में कबूल किया था कि वो करिश्मा कपूर को अपनी फैमिली का हिस्सा बनाने जा रही हैं।

सगाई टूटी और नहीं हो पाई अभिषेक-करिश्मा की शादीImage Credit : Instagram04 / 06

सगाई टूटी और नहीं हो पाई अभिषेक-करिश्मा की शादी

एक तरफ फैन्स अभिषेक-करिश्मा की शादी के होने के बारे में सोच रहे थे, वहीं दूसरी और दोनों परिवार ने यह शादी तोड़ दी थी। साल 2005 में अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन ने करण जौहर के चैट में शिरकत की थी। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने शादी टूटने का असली कारण बताया था। उन्होंने कहा था कि यह पल काफी संवेदनशील था। रिश्ते बनते और टूटते हैं। यह किसी युवा और परिवार के लिए काफी तकलीफदेह भी था। ऐसा किसी के साथ नहीं हना चाहिए लेकिन हालात किसी के लिए ठीक नहीं थे और सभी ने अपना रास्ता चुना।

अभिषेक की सगाई टूटने के बाद पिता अमिताभ ने ऐसे संभाला थाImage Credit : Instagram05 / 06

अभिषेक की सगाई टूटने के बाद पिता अमिताभ ने ऐसे संभाला था

अमिताभ बच्चन ने यह भी बताया था कि उनकी फैमिली ने काफी कुछ झेला था। यह सब भगवान की मर्जी थी। यह फैमिली के लिए एक सबक था। अमिताभ ने कहा, 'मन का हो तो अच्छा, मन का ना हो तो और भी ज्यादा अच्छा, वो फिर भगवान के मन का होता है और भगवान आपके लिए, कभी बुरा नहीं चाहेंगे।'

करिश्मा की मां ने संजय कपूर से कराई थी बेटी की शादीImage Credit : Instagram06 / 06

करिश्मा की मां ने संजय कपूर से कराई थी बेटी की शादी

अभिषेक बच्चन से शादी टूटने के बाद करिश्मा कपूर की मां बबिता ने अपनी बेटी की शादी बिजनेसमैन संजय कपूर से कराई थी। वो हमेशा से ही अपनी बेटी का फ्यूचर सिक्योर करना चाहती थीं। मगर हुआ एकदम उल्टा। शादी के कुछ ही सालों के बाद करिश्मा कपूर और संजय दत्त की शादी में चीजें बिगड़ने लगीं और 2016 में दोनों का तलाक हो गया। 2025 में संजय कपूर की कार्डिक अरेस्ट होने से मौत हो गई।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!