बाप की मौत के छः दिन बाद ही प्रियंका चोपड़ा ने रखी थी मां के जन्मदिन की पार्टी, जॉन अब्राहम को रातों-रात घुमाया था फोन

Madhu Chopra Recall time When Priyanka Chopra Host Birthday Party: प्रियंका चोपड़ा की मां मधू चोपड़ा ने बताया कि उनकी बेटी ने पापा की मौत के कुछ दिन बाद ही जन्मदिन की पार्टी रखी थी। सभी रिश्तेदारों ने प्रियंका को भला-बुरा भी कहा था। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

Madhu Chopra Recall time When Priyanka Chopra Host Birthday Party: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) की मां मधू चोपड़ा( Madhu Chopra) एक इंटरव्यू के दौरान अपनी बेटी के बारे में बात करती नजर आई। इसमें से मधू की कुछ क्लिप्स वायरल भी हो रही है। इंटरव्यू के दौरान मधू चोपड़ा ने बताया कि उनके पति की मौत के कुछ ही दिन बाद प्रियंका ने कुछ ऐसा किया कि हर कोई उसे भला-बुरा कह रहा था। प्रियंका चोपड़ा ने पापा की मौत का दर्द भुलाकर मां की खुशी के लिए पार्टी रखी थी।

Madhu Chopra Recall time When Priyanka Chopra Host Birthday Party

मधू चोपड़ा( Madhu Chopra) लेहरेन रेट्रो के साथ इंटरव्यू में बताती हैं कि 10 जून को प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) के पिता की मौत हुई थी और उसके छः दिन बाद मेरा जन्मदिन था। हर कोई गम में डूबा हुआ था और रो रहा था। लेकिन प्रियंका ने फैसला किया कि वह मेरा जन्मदिन मनाएगी। प्रियंका ने मेरे जन्मदिन की पार्टी रखी, सजावट की, डीजे को बुलाया और शानदार आयोजन किया। प्रियंका जानती थी कि मुझे जॉन अब्राहम बहुत पसंद है उसने रातों-रात जॉन को पार्टी का न्योता दिया। प्रियंका के इस फैसले के हर कोई खिलाफ था, सब उसे ताने दे रहे थे कि बाप के जाने के बाद वह खुशी मना रही है।

End of Feed