Maatrubhumi First Review Out: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग वॉर ड्रामा 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest In Peace) की रिलीज का इंतजार फैन्स बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। इस मूवी की रिलीज डेट अभी तक मेकर्स ने जारी नहीं की है। पहले यह मूवी 2026 की ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कुछ क्रिएटिव कारणों से इसे टाल दिया गया है। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि इस वॉर ड्रामा के कुछ सीन्स को दोबारा शूट किया गया है। अब इस मूवी की शूटिंग को मेकर्स ने पूरा कर लिया है। इन सब चीजों के बीच अब दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई ने मुंबई में कबीर खान, सिद्धार्थ रॉय कपूर और रितेश देशमुख सहित कई लोगों के साथ 'मातृभूमि' का रफ कट देखा। निर्देशक ने अपने एक्स अकाउंट पर पर सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' को लेकरअपना रिव्यू दिया है। (इसे भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Collection Day 8: नहीं रुक रही मोहनलाल स्टारर की कमाई, आंकड़े देख खुश हुए मेकर्स)
सुभाष घई ने 'मातृभूमि' का किया रिव्यू (Pic Credit: Instagram)
सुभाष घई ने किया 'मातृभूमि' का रिव्यू
सुभाष घई ने अपने एक्स हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कबीर खान, सूरज बड़जात्या, सलमान खान, चित्रांगदा सिंह, सिद्धार्थ रॉय कपूर, रितेश देशमुख और डेविड धवन सहित कई लोग नजर आ रहे हैं। इन सभी ने मुंबई में 'मातृभूमि' का रफ कट देखा। सुभाष घई ने 'मातृभूमि' को लेकर अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इस मूवी को जरूर देखना चाहिए। उन्होंने अपने ट्वीट में उन्होंने जिक्र किया कि आज अपने पसंदीदा निर्देशकों को एक साथ देखना बहुत अच्छा लगा, जो अपूर्व लखिया की फिल्म 'मातृभूमि' का रफ कट देखने आए थे। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड की मिट्टी में मिला देगी Ram Charan की 'Peddi', इन 5 फिल्मों ने की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई)
उन्होंने कहा कि यह फिल्म भारत और चीन के सैनिकों की एक दिल को छू लेने वाली कहानी पर बेस्ड है, जिसमें उनके अपने-अपने देश और परिवारों के प्रति उनकी भावनाओं को दिखाया गया है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को देखने के बाद सुभाष घई ने पॉजिटिव रिव्यू दिए हैं। वो दर्शकों से इस मूवी को देखने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसे मंजूरी के लिए रक्षा मंत्रालय को नहीं दिखाया है। एक बार चीजें फाइनल होने के बाद इसे दिखाया जाएगा।
अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बनी सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का हाल ही में 'मैं हूं' गाना भी रिलीज किया गया, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस मूवी में सलमान खान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह अहम रोल में नजर आएंगी। फिल्म में मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, जेन शॉ और अभिश्री सेन सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे।
