बॉलीवुड

Shah Rukh Khan समेत पूरे बॉलीवुड से हुई Karan Johar की अनबन? सभी को किया अनफॉलो

Karan Johar unfollowed Shah Rukh Khan and others: फिल्ममेकर करण जौहर ने कई बॉलीवुड सितारों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम भी शामिल है।

Image

करण जौहर ने इन स्टार्स को किया अनफॉलो (pic credit-instagram)

Karan Johar unfollowed Shah Rukh Khan and others: फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच करण जौहर ने कुछ ऐसा कर दिया है कि सभी की नजरें उनपर टिक गई है। इंस्टाग्राम पर करण जौहर ने बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स को अनफॉलो कर दिया है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का नाम भी शामिल है। लोग इस बारे में खूब चर्चा कर रहे हैं। हालांकि करण ने इस मामले पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। आइए विस्तार से जानते है इस बारे में... (ये भी पढ़ें-20 साल पुरानी इस हिट फिल्म पर सीरीज बना रहे हैं Karan Johar, फिल्ममेकर ने दिया अपेडट)

karan johar insta

करण जौहर ने इन स्टार्स को किया अनफॉलो (pic credit-instagram)

करण जौहर ने इन स्टार्स को किया अनफॉलो

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करण जौहर ने कई बॉलीवुड सितारों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण जौहर ने शाहरुख खान, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन और अपने करीबी दोस्त मनीष मल्होत्रा समेत कई सितारों को अनफॉलो कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि वह अब भी प्रियंका चोपड़ा को फॉलो कर रहे हैं। फिलहाल करण सिर्फ 74 लोगों को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं। करण की फॉलोइंग लिस्ट में करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट जैसे करीबी नाम भी शामिल नहीं हैं। हालांकि, ये सभी सितारे अब भी करण जौहर को फॉलो कर रहे हैं।

करण जौहर की अपकमिंग फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर की हालिया प्रोड्यूस की गई फिल्म चांद मेरा दिल बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म में लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे नजर आए थे। अब करण की अगली फिल्म नागजिला है, जिसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका निभाएंगे। करण जौहर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। करण जौहर का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। करण जौहर ने शाहरुख खान और अनन्या पांडे जैसे स्टार्स को क्यों अनफॉलो किया होगा? इस बारे में आप अपनी राय कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article