Maatrubhumi 1st Review: दिग्गजों ने Salman Khan को किया सलाम, सुल्तान-बजरंगी भाईजान की आई याद

फिल्म मातृभूमि के मेकर्स ने बीते दिनों एक स्क्रीनिंग का इंतजाम किया था, जिनमें डेविड धवन, सुभाष घई और सूरज बड़जात्या जैसे लीजेंड शामिल थे। इन सभी को मातृभूमि में सलमान खान का काम पसंद आया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है मातृभूमि
  • मातृभूमि के मेकर्स ने रखी स्पेशल स्क्रीनिंग
  • दिग्गज डायरेक्टर्स हुए स्क्रीनिंग में शामिल

Maatrubhumi 1st Review: एक्टर सलमान खान की नई फिल्म मातृभूमि 4 दिसम्बर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। डायरेक्टर अपूर्व लखिया द्वारा डायरेक्टेड ये मूवी लम्बे समय से रुकी पड़ी है, जिस कारण भी दर्शक इसके लिए एक्साइटेड हैं। भारत-चीन के बीच गलवान घाटी में हुई भिड़ंत के ऊपर आधारित मातृभूमि की बीते दिनों एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें इंडस्ट्री के कई दिग्गज डायरेक्टर पहुंचे थे। इनमें सूरज बड़जात्या, डेविड धवन, सुभाष घई और कबीर खान जैसे डायरेक्टर्स के नाम शामिल हैं। अगर इनसाइड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म मातृभूमि को इन सभी दिग्गजों से बेमिसाल रिस्पॉन्स मिला है और सभी ने सलमान खान के काम की तारीफ की है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: FLASHBACK: "उसने कमरे में बुलाकर गलत तरह से...", Daisy Shah संग साउथ डायरेक्टर ने की बदतमीजी

Maatrubhumi 1st Review: दिग्गजों ने Salman Khan को किया सलाम, नम हो गई आंखें

Maatrubhumi 1st Review: दिग्गजों ने Salman Khan को किया सलाम, नम हो गई आंखें

Salman Khan की परफॉर्मेंस की हुई जमकर तारीफ

सूरज बड़जात्या, डेविड धवन, सुभाष घई और कबीर खान ने मातृभूमि की रफकट एडिटिंग स्क्रीनिंग ज्वाइन की, जिसमें सभी ने मूवी को शानदार रिस्पॉन्स दिया है। फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया है, "मातृभूमि से जुड़े सूत्र के मुताबिक जिन-जिन लोगों ने मूवी देखी है उन सभी को सलमान खान की परफॉर्मेंस पसंद आई है। सलमान ने हर सीन में कड़ी मेहनत की है, जो स्क्रीन पर नजर भी आती है। वो इस कैरेक्टर को पूरे कन्फिक्शन के साथ निभाते दिखाई दिए हैं। बजरंगी भाईजान और सुल्तान जैसी फिल्मों में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के बाद सलमान खान ने एक बार फिर से बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। सभी डायरेक्टर्स पर सलमान खान की एक्टिंग ने अच्छा इम्प्रेशन छोड़ा है। सभी का मानना है कि ये सलमान खान के सबसे बेहतरीन कामों में से एक है, जिस परफॉर्मेंस को लोग सालों साल याद रखेंगे।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: RECALL: मर्दों को भी नहीं छोड़ रहे 'हवस के पुजारी'..., Ayushmann Khurrana से हुई "गंदी डिमांड"

सिर्फ एक सिंपल वॉर ड्रामा नहीं है Maatrubhumi

सलमान खान और चित्रांगदा सिंह स्टारर मातृभूमि एक सिंपल वॉर ड्रामा नहीं है। ये फिल्म एक मार्मिक कहानी पेश करती है, जिसमें खूब सारे इमोशन्स हैं। ऐसा बहुत कम दफा देखा गया है कि पर्दे पर रुला देने वाली वॉर ड्रामा आई हैं, जिस कमी को सलमान खान की मातृभूमि पूरी करने वाली है।

End of Feed