Maalik X Review: राजकुमार राव स्टारर को देख लोगों ने दी अपनी राय, जानिए फिल्म आपको बोर करेगी या कन्फ्यूज...

Maalik X Review: पुलकित के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म 'मालिक' (Maalik) को निर्माताओं ने 11 जुलाई के दिन रिलीज किया है। इस मूवी को लेकर लोगों ने अब तरह-तरह के रिएक्शन्स देने शुरू कर दिए हैं। कई लोगों को यह मूवी पसंद आई है तो कईयों को नहीं।

Maalik X Review: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की नई एक्शन-ड्रामा 'मालिक' (Maalik) 11 जुलाई के दिन सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। एक तरफ मूवी का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद फैन्स 'मालिक' को देखने के लिए बेताब नजर आए थे। राजकुमार राव पहली बार इस तरह का किरदार निभा रहे हैं। राजकुमार राव की 'मालिक' के रिलीज होने के बाद ऑडियंस ने एक्स अकाउंट अपने-अपने रिव्यू साझा करने शुरू कर दिए हैं। आइए देखें राजकुमार राव की यह मूवी आपको बोर करती है या कन्फ्यूज।

Maalik X Review (Pic Credit: Instagram/rajkummar_rao)

'मालिक' को देखने के बाद ऐसा है लोगों का रिएक्शन...

पुलकित के निर्देशन में बनकर तैयार हुई राजकुमार राव की 'मालिक' मूवी को कई लोगों ने पसंद किया है तो कईयों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रही है। एक यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा,'राजकुमार राव सर हम आपको इज्जात करते हैं। आप इस तरह के रोल्स के लिए नहीं बने हैं। आप रियल लाइफ स्टोरीज, संघर्ष करते हुए स्टूडेंट्स, ऑनेस्ट ऑफिसर और 'फैमिली मैन जैसी अच्छे रोल्स कर सकते हैं। अपने समय और टैलेंट को इन चीजों में बर्बाद ना करें।'

End of Feed