'Maa' Twitter Review: काजोल की फिल्म ‘मां’ आज यानी 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। फिल्म मां एक मिथोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसमें काजोल एक मां का रोल कर रही है। इस फिल्म में काजोल अपनी बेटी को बुरी आत्माओं से बचाने के लिए किसी भी हद तक चली जाती हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म को देखने के बाद लोगों का कैसा रिएक्शन है।
'Maa' Twitter Review
मां एक हॉरर थ्रिलर है, जो पौराणिक कथाओं, हॉरर और रहस्य को दिखाती है। इस फिल्म की कहानी उतार-चढ़ाव से भरी हुई है। इस फिल्म की कहानी पश्चिम बंगाल के चंद्रपुर के छोटे से शहर की है। इस फिल्म में एक ऐसे राक्षस की कहानी दिखाई गई है जो शहर की हर उस लड़की का अपहरण कर लेता है, जिसने अपना पहला मासिक धर्म अनुभव किया है और अपने बीज से उन्हें गर्भवती करने के इरादे से राक्षसी संतानों की एक सेना तैयार करता है।
लोगों ने फिल्म को बताया जबरदस्त
तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर लिखा-ग्रिपिंग। वही दसरे यूजर ने फिल्म को पावरफुल बताया और कहा-"काजोल ने एक मां अंबिका का रोल किया है। जो अपनी बेटी को दैत्य से बचाने की कोशिश कर रही है। इंद्रनील सेनगुप्ता ने उनके पति शुवंकर की भूमिका निभाई है, जबकि खेरलीन शर्मा ने उनकी बेटी स्वेता की भूमिका निभाई है।" तीसरे ने लिखा-"मां सुपरहिट लोडिंग है। ट्रेंडिंग में आ गई है। माउथ ऑफ वर्ड अच्छा होने वाला है। चौथे ने लिखा-"एक मां अंधेरे की शक्तियों से लड़ाई की। डरावनी, भावनात्मक और जबरदस्त। काजोल बेहतरीन, सच्ची और निडर लग रही हैं। पांचवें ने लिखा-"मां वाकई जबरदस्त फिल्म है। यह एक भूत-प्रेत से जुड़ी कहानी है, जिसमें भावनाओं की गहराई भी है। यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए, खासकर काजोल की शानदार एक्टिंग, शानदार VFX और बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए। शानदार फिल्म।"
