Sonakshi Sinha से रिश्ता तोड़ने के बाद Luv Sinha ने किया बहनोई Zaheer Iqbal के पापा को बेनकाब, 'उनके फैमिली बिजनेस...'

Luv Sinha on Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल ने बीते महीने 23 जून 2024 को शादी कर ली है। इस बीच अब सोनाक्षी के भाई ने उनके शादी में शामिल न होने को लेकर बात की है। इसी के साथ ही उन्होंने जहीर के पिता के बिजनेस पर भी सवाल खड़े किए हैं।

Luv Sinha Talks About Zaheer Iqbal Father's Business: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून 2024 को हो चुकी है। इस बीच अब दोनों हंसी खुशी अपनी शादीशुदा जिंदगी इंजॉय कर रहे हैं। दोनों ने सिविल मैरिज की है, जिसमें सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा भी नजर आई हैं। हालांकि उनके बड़े भाई लव सिन्हा की शादी से कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई है। जिसके बाद अब आखिरकार लव ने यह कन्फर्म भी कर दिया है कि वह शादी में शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने आगे भी सोनाक्षी से वास्ता न रखने को लेकर बयान दिया है। उन्होंने जहीर इकबाल के पिता के बिजनेस को लेकर भी काफी कुछ खुलासे किए हैं। लव सिन्हा के ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, आइए यहां इनपर एक नजर डालते हैं।

End of Feed