बॉलीवुड

Luv Sinha ने तोड़ा बहन Sonakshi Sinha से खून का रिश्ता!! जहीर इकबाल संग रिश्ते को ठुकराते हुए बोल- 'कुछ लोगों से संबंध नहीं...'

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में उनके भाई लव सिन्हा शामिल नहीं हुए थे। एक्ट्रेस की शादी में लव नजर नहीं आए थे। इस वजह से लव को जमकर ट्रोल किया गया था। लव ने अब बताया कि आखिर क्यों वो शादी में शामिल नहीं हुए। लव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसका कारण बताया है।

Image

Luv Sinha why Skips sister Sonakshi Marriage (credit Pic: Instagram)

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी कर ली हैं। एक्ट्रेस ने 23 जून को परिवार और दोस्तों के बीच में कोर्ट मैरिज की थी। कपल पिछले 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहा था। सोनाक्षी की शादी में उनके मां पूनम सिन्हा और पिता शत्रुघ्न सिन्हा नजर आए थे। लेकिन शादी की सभी रस्मों से एक्ट्रेस के दोनों भाई लव (Luv) और कुश (Kush) गायब नजर आए। लव सिन्हा से शादी में शामिल नहीं होने की वजह पूछी गई थी। लव ने कहा था कि वो इस सवाल का जवाब कुछ समय बाद देंगे। अब एक्ट्रेस के भाई ने इस सवाल का जवाब दिया है क्यों वो इस शादी में शामिल नहीं हुए।

लव ने आज दो ट्वीट किया है। इस ट्वीट में लव ने सोनाक्षी के ससुराल के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने कहा मैं कभी भी किसी गलत चीज के साथ नहीं जुड़ूंगा। लव ने अपने ट्वीट में लिखा, उनके पारिवारिक बिजनेक के बारे में सावधानीपूर्वक तैयारी के साथ न्यूज की गई है। दूल्हे के पिता के एक राजनेता से नजदीकियां है जिसके बारे में किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिनकी ईडी से पूछताछ चल रही है। ना ही दूल्हे के पिता की दुबई में ऱहने की भनक थी।

सोनाक्षी के ससुराल वालों से कभी नहीं जुड़ूेंगे लव

उन्होंने आगे लिखा, कारण बहुत साफ है मैं इसमें क्यों नहीं शामिल हुआ। चाहें कुछ भी हो जाए मैं कुछ लोगों के साथ नहीं जुडूंगा। मुझे खुशी है कि मीडिया के एक सदस्य ने पीआर टीम की स्टोरी पर नहीं। बल्कि खुद से उनके बारे में रिसर्च किया। लव को सोनाक्षी की शादी में शामिल नहीं होने के लिए भी जमकर ट्रोल किया गया था। लव ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि मुझे इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मेरे लिए फैमिली सबसे पहले आती है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article