बॉलीवुड

अर्जुन कपूर ने 'कल्कि 2898 एडी' को बताया गेम चेंजर, दीपिका पादुकोण- बिग बी की एक्टिंग के हुए मुरीद

प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म क्लकि 2898 एडी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का दमदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब अर्जुन कपूर ने कल्कि 2898 एडी की जमकर तारीफ की है। एक्टर ने फिल्म को गेम चेंजर बताया है। अर्जुन ने दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के काम की जमकर सराहाना की।

Image

Arjun Kapoor (credit pic: instagram)

प्रभास (Prabhas) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक खूब पसंद कर रहे हैं।फिल्म में अमिताभ बच्चन, कमल हासन समेत बाकी स्टार्स मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, दुलकर सलमान, मृणाल ठाकुर समेत बाकी सितारे कैमियो रोल में नजर आए है। फिल्म भारत में ही नहीं विदेश में भी धमाल मचा रही है। एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने हाल ही में कल्कि 2898 एडी की तारीफ की है। एक्टर ने फिल्म को लेकर अपना रिव्यू दिया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कल्कि 2898 एडी को गेम चेंजर बताया है।

अर्जुन कपूर ने की कल्कि 2898 एडी की जमकर तारीफ

arjun kapoor

Arjun Kapoor

अर्जुन ने नाग अश्विन को सिनेमैटिक परफॉर्मेंस की तारीफ की है। एक्टर ने दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की एक्टिंग की जमकर तारीफ की।

कल्कि की वजह से पोस्टपोन हुई औरों में कहा दम था की रिलीज डेट

अजय देवगन और तबू की फिल्म औरों में कहां दम था को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में अजय, तबू के साथ शांतनु महेश्वरी और साई मांजरेकर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंंगे। साई और शांतनु ने अजय और तबू के यंग एज का रोल प्ले किया है। फिल्म में रोमांस और ड्रामा का भरपूर तड़का है। ये फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स फिल्म के रिलीज डेट के पोस्टपोन कर सकते हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, औरों में कहां दम था पोस्टपोन हो सकती है। मेकर्स ऐसा प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारार कल्कि 2898 एडी की वजह से ऐसा कर सकते हैं। कल्कि की सक्सेस को देखते हुए मेकर्स ने ऐसा फैसला लिया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article