वर्ल्ड सिनेमा

Hollywood में बनने वाला है धर्मा प्रोडक्शन की मूवी 'Kill' का रीमेक, John Wick के प्रोड्यूसर कॉपी करेंगे बॉलीवुड फिल्म

Hollywood Remake of 'Kill': निखिल नागेश भट्ट द्वारा निर्देशित और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म किल को 5 जुलाई को भारत में रिलीज किया जाना है। इससे पहले अब भारतीय एक्शन थ्रिलर किल (Kill) को हॉलीवुड में रीमेक करने के प्लान के बारे में खुलासा कर दिया गया है। यह खबर अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Image

John Wick Producers To Remake Raghav Juyal's Kill In English, Says 'We Have Big Shoes To Fill In...' (Credits: Instagram)

Hollywood Remake of 'Kill': हॉलीवुड की फेमल एक्शन मूवी फ्रैंचाइजी जॉन विक की प्रोडक्शन कंपनी लायंसगेट और 87इलेवन एंटरटेनमेंट ने अब एक बॉलीवुड एक्शन मूवी का रीमेक बनाने का फैसला कर लिया है। भारतीय एक्शन थ्रिलर किल (Kill) को अंग्रेजी भाषा में रीमेक करने के प्लान के बारे में खुलासा कर दिया गया है। निखिल नागेश भट्ट द्वारा निर्देशित और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म 5 जुलाई को भारत में रिलीज के लिए तैयार है।

हॉलीवुड में बनेगी 'किल' का रीमेक

किल का वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के मिडनाइट मैडनेस सेक्शन में हुआ था और बाद में ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में भी फिल्म का प्रीमियर किया गया था। किल भारतीय सेना के कमांडो अमृत (लक्ष्य)की नई दिल्ली में दुश्मनों के खिलाफ लड़ने की एंटरटेनर कहानी है। तूलिका (तान्या मानिकतला) को बचाने के लिए ट्रेन में खून खराबा और लड़ाई शुरू हो जाती है।

डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, 87इलेवन एंटरटेनमेंट के चाड स्टेल्स्की, जेसन स्पिट्ज और एलेक्स यंग रीमेक का निर्देशन करेंगे, जो फिल्म के एक्शन सीन और अच्छी कहानी को हॉलीवुड के अंदाज में ढालना चाहेंगे। स्टेल्स्की ने कहा, 'निखिल लगातार एक्शन सीक्वेंस दिखा रहे हैं, जिन्हें दर्शकों की एक बड़ी भीड़ को देखना चाहिए।' अंग्रेजी में इस फिल्म का रीमेक बनाना भी रोमांचक होने वाला है, हमारे पास करने के लिए काफी कुछ होगा। किल को अंग्रेजी में रीमेक करने के फैसले से भारतीय सिनेमा की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय अपील और दर्शकों को हैरान करने की झमता भी दिखाती है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article