Lucky Ali ने हिंदू भाई-बहनों से मांगी माफी, 'ब्राह्मण' शब्द पर पहले दिया विवादित बयान

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 12, 2023, 10:10 AM IST

lucky ali apologises for controversial statement: जैसा कि हम जानते हैं लकी अली मशहूर एक्टर और कॉमेडियन महमूद के बेटे हैं। उन्होंने कई बेहतरीन गाने गए हैं लेकिन फिलहाल वो एक विवादित पोस्ट की वजह से आलोचनाओं का शिकार हो गए हैं। इसी के बाद सिंगर को पोस्ट डिलीट करना पड़ा है और अब उन्होंने माफी भी मांगी है।

lucky ali controversial statement: पॉपुलर सिंगर लकी अली(Lucky Ali) फिलहाल शोबिज की दुनिया से थोड़े दूर हैं लेकिन वो सोशल मीडया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब हाल ही में लकी अली के एक बयान ने तहलका मचा दिया है। इसी बयान की वजह से मशहूर सिंगर लकी अली विवादों में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने दावा किया कि ‘ब्राह्मण’ शब्द ‘अबराम’ से आया है। इस पोस्ट की जमकर आलोचना होने के बाद सिंगर लकी अली को पोस्ट डिलीट करना पड़ा है और अब उन्होंने मामले में माफी भी मांगी है।

lucky ali

क्या है पूरा मामला?

जैसा कि हम जानते हैं लकी अली बहुत लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और अक्सर कई मुद्दों पर अपनी राय खुलकर सामने रखते हैं। जो पोस्ट लकी अली ने डिलीट किया है, उसमें उन्होंने लिखा था, '‘ब्राह्मण नाम ‘ब्रह्मा’ से आया और ब्रह्मा अब्राम से… जो कि अब्राहम या इब्राहिम से आया है। ब्राह्मण इब्राहिम अलैहिसलाम के वंशज हैं… सभी राष्ट्रों के पिता… तो सभी लोग एक दूसरे से तर्क किए बिना बस बहस और झगड़ा क्यों करते रहते हैं?' ब्राह्मणों को इब्राहिम का वंशज बताने की वजह से लकी बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। उनको पोस्ट की वजह से भर-भरकर नफरत मिल रही है। इसी की वजह से सिंगर ने माफी जारी की है।

End of Feed