Loveyapa First Review In Hindi: आमिर खान के बेटे खुशी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म लवयापा जल्द ही सिनेमाघरों की स्क्रीन पर दस्तक देने वाली है, जिसका प्रमोशन जोरों-शोरों से चल रहा है। फिल्म लवयावा का डायरेक्शन अद्वैत चंदन ने किया है जो सीक्रेट सुपरस्टार और लाल सिंह चड्डा जैसी फिल्में बना चुके हैं। फिल्म लवयापा की रिलीज से पहले मेकर्स ने इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी, जिसमें करण जौहर ने शिरकत की। करण जौहर को लवयापा काफी पसंद आई है और उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की है। करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर लम्बा-चौड़ा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने खुशी कपूर और जुनैद खान की परफॉर्मेंस को मैजिकल बताया है।
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, 'साल 2025 की पहली सफल लव स्टोरी आ गई है... टेक और एप्स से ऑब्सेस्ड जनरेशन के लिए लवयापा एकदम परफेक्ट लव स्टोरी है जो दर्शकों को हंसाएगी और अहम मुद्दे उठाएगी। लवयापा वो फिल्म है जिसे देखकर दिल खुश हो जाता है। फिल्म शुरू होते ही आप किरदारों के साथ प्यार में पड़ जाते हो और खुशी कपूर-जुनैद खान की तारीफ करते नहीं थकते हो। मैं खुशी-खुशी ये फिल्म बार-बार देख सकता हूं। अद्वैत चंदन का डायरेक्शन कमाल का है और उन्होंने हर इमोशन को ढंग से पकड़ा है। फिल्म के प्रोड्यूसर्स को अग्रिम बधाई कि उनकी फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।'
लवयापा से पहले जुनैद खान की महाराज ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है, जिसे अच्छा रिस्पांस मिला था। महाराज में जुनैद की अदाकारी को भी काफी सराहा गया था। अगर बात खुशी कपूर की करें तो उनकी यह पहली फिल्म है और दूसरी फिल्म नादानियां रिलीज होने के लिए तैयार है। बीते दिन ही नेटफ्लिक्स पर नादानियां का अनाउंसमेंट हुआ है, जिसमें खुशी कपूर इब्राहिम अली खान के साथ दिखाई देंगी।
