संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर के इंतजार में देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट् जैसे सुपरस्टार्स पहली बार एक साथ दिखाई देंगे। बीते दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म के पोस्टर्स रिलीज किए थे, जिसके बाद से ही इस मूवी को लेकर दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर हैं और हर कोई इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहा है। हालांकि संजय ने ट्रेलर रिलीज करने से पहले मूवी का एक एनर्जेटिक गाना रिलीज करने का फैसला लिया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: WHAT... राजवीर देओल ही नहीं... इस हैंडसम हंक संग भी उड़ी थी सारा तेंदुलकर की शादी की अफवाह
Love & War Trailer से पहले संजय लीला भंसाली रिलीज करेंगे एनर्जेटिक सॉन्ग, पढ़ें डिटेल्स
Love and War Trailer से पहले गाना लाएंगे Sanjay Leela Bhansali
वैरायटी इंडिया की ताजा रिपोर्ट की मानें तो संजय लीला भंसाली अपनी नई फिल्म लव एंड वॉर का ट्रेलर रिलीज करने से पहले इसका गाना लव मी लाइक अ डॉग रिलीज करेंगे, जिसे जानी-मानी सिंगर सुनीधि चौहान ने गाया है। बताया जा रहा है कि ये लव एंड वॉर एलबम का सबसे महत्वपूर्ण नम्बर होने वाला है, जिस कारण मेकर्स इसी के साथ शुरुआत करेंगे। ये गाना सुनीधि चौहान ने अपनी एनर्जी से सजाया है ताकि सभी इस पर झूमें। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में बिल्लियों की तरह लड़ी ऑडियंस, जमकर चले लात-घूसे
ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म की रिलीज के समय ट्रेलर से पहले उसका गाना रिलीज कर रहे हैं। ये उनका स्टाइल रहा है। जब भी उनकी बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली होती है तो वो पहले अपने गानों को ऑडियंस के बीच में ड्रॉप करते हैं, जिनसे तगड़ा माहौल बनता है। इसके बाद वो अपनी फिल्म के ट्रेलर और उसके डायलॉग्स को लोगों के सामने लाते हैं। ऐसा लग रहा है कि वो इसी फॉर्मूले को आगे बढ़ाएंगे क्योंकि इससे उन्हें सफलताएं भी मिली हैं। लव एंड वॉर 2027 का महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है, जिसके लिए सभी एक्साइटेड हैं। वैसे आप सुनीधि चौहान की आवाज में सजे लव मी लाइक अ डॉग के लिए एक्साइटेड हैं या नहीं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
