Love & War: रणबीर कपूर-विक्की कौशल के बीच होगी जबरदस्त टक्कर, मेकर्स ने शुरू की फेस-ऑफ सीन शूट की तैयारी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 12, 2025, 08:29 AM IST

Love & War Shooting Update: संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) के डायरेक्शन में बनी रही रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स फिल्म के एक धांसू सीन को शूट करने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

Love & War Shooting Update: फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) अपनी अगली बड़ी फिल्म लव एंड वॉर (Love & War) से बॉक्स ऑफिस हिलाने की तैयारी कर रहे हैं। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक बड़े अपडेट्स सामने आ रहे हैं। जिसके चलते इस फिल्म को लेकर लोगों को बीच उत्साह बना हुआ है। इन सब के बीच फिल्म लव एंड वॉर को लेकर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। फिल्म को लेकर आई नई खबर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) से जुड़ी हुई है। तो चलिए जानते हैं मीडिया रिपोर्ट में क्या खुलासा किया गया है।

Love & War Shooting Update

Image Source: Alia Bhatt Instagram

विक्की-रणबीर के बीच होगी टक्कर

रणबीर कपूर और विक्की कौशल की फिल्म लव एंड वॉर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। अभी हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म लव एंड वॉर की अब तक 50% शूटिंग पूरी हो गई है अब मेकर्स रणबीर कपूर और विक्की कौशल के फेस-ऑफ सीन को शूट करने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म लव एंड वॉर के इस फेस-ऑफ सीन की शूटिंग अगस्त से शुरू की जाएगी। इस खबर के सामने आने के बाद अब साफ हो गया है कि फिल्म में रणबीर कपूर और विक्की कौशल की जोरदार टक्कर देखने को मिलने वाली है।

End of Feed