संजय लीला भंसाली की 'Love & War' में Alia Bhatt के करैक्टर का हुआ खुलासा, जानकार होगी खुशी

Alia Bhatt's Character in Love & War: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी हाथ लगी है उसके मुताबिक संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) में आलिया भट्ट के किरदार का खुलासा हो गया है। आइए जानें फिल्म में आलिया भट्ट किस तरह के करैक्टर में दिखाई देंगी।

Alia Bhatt's Character in Love & War: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड इंडस्ट्री की बिजी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) में आलिया भट्ट को रणवीर सिंह के साथ देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की थी। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ पार था। इस साल की शुरुआत में संजय लीला भंसाली ने घोषणा करते हुए बताया है कि आलिया भट्ट को फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) में देखा जाएगा। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में आलिया भट्ट का किरदार किस तरह का होने वाला है उसका भी खुलासा हो गया है।

Alia Bhatt and Sanjay Leela Bhansali

संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म वॉर के समय पर आधारित एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट एक जैज सिंगर के रोल में दिखाई देंगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आलिया भट्ट इस किरदार को निभाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। इससे पहले भी कई फिल्मों में आलिया भट्ट गाना गा चुकी है। ऐसे में आलिया भट्ट को जैज सिंगर के रोल में देखा काफी दिलचस्प होगा।

End of Feed