Love and War: 'हम दिल दे चुके सनम' के नक्शेकदम पर चलेंगे संजय लीला भंसाली, 26 सालों बाद करेंगे ये काम

Sanjay Leela Bhansali's Love and War: संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'लव एंड वॉर' को ब्लॉकबस्टर कराने के लिए एक तगड़ी प्लानिंग की है। बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली लगभग 26 सालों के बाद 'लव एंड वॉर' की शूटिंग आने वाले दिनों में विदेश में करते दिखाई देंगे। इस पहले उन्होंने विदेश में 'हम दिल दे चुके सनम' को शूट किया था।

Sanjay Leela Bhansali's Love and War: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) कई महीनों से अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा 'लव एंड वॉर' का निर्देशन करने में लगे हुए हैं। इस मूवी के लिए संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स को चुना है। फिल्म की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही है। 'लव एंड वॉर' (Love and War) को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए संजय लीला भंसाली अब 26 सालों बाद वो काम करने जा रहे हैं, जो उन्होंने सलमान खान और ऐश्वर्या राय की 'हम दिल दे चुके सनम' (Hum Dil De Chuke Sanam) के लिए किया था।

Sanjay Leela Bhansali's Love and War Movie

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों में ग्रैंड सेट बनाने के साथ-साथ सिनेमैटोग्राफी के लिए जाने-जाते हैं। आज से 26 साल पहले संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के लिए बाहर विदेश में शूटिंग की थी। ऐसे में अब 'लव एंड वॉर' की स्क्रिप्ट की मांग के मुताबिक संजय लीला भंसाली इस मूवी को भी फॉरेन लोकेशन पर शूट करेंगे। बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली जल्द ही रोम, इटली और कई जगहों पर 'लव एंड वॉर' की शूटिंग करेंगे।

End of Feed