Love & War: रणबीर और विक्की के इश्क के पेच में फंसेंगी आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली ने किया फिल्म का ऐलान

Sanjay Leela Bhansali Announces Love & War With Alia Bhatt, Vicky Kaushal And Ranbir Kapoor: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ फिल्म का ऐलान किया है, जो कि लव ट्रायएंगल होने वाली है। मूवी 2025 में क्रिसमस पर रिलीज होगी।

Sanjay Leela Bhansali Announces Love & War: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली बीते कई दिनों से अपनी मूवीज को लेकर चर्चा में बने हुए थे। उन्हें लेकर खबर थी कि वह 'इंशाअल्लाह' (Inshallah) बनाने के बारे में सोच रहे हैं और जल्द ही स्टार कास्ट भी फाइनल करेंगे। लेकिन हाल ही में संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने नई मूवी का ऐलान किया है, जो कि लव ट्रायएंगल होने वाली है। इस मूवी में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे।

End of Feed