Love and War: संजय लीला भंसाली के लिए नाइट सीन शूट करेंगे रणबीर-आलिया, बड़े परदे पर छा जाएगी ये जोड़ी

Ranbir-Alia's Love and War: बीते साल रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल को लेकर निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) बनाने की बड़ी घोषणा की। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक रणबीर-आलिया के बीच नाइट सीन की शूटिंग होनी है।

Ranbir-Alia's Love and War: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) कई महीनों से फिल्म 'लव एंड वॉर' का निर्देशन करने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मुंबई में फिल्म की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही है। कई रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) रात-रात भर इस मूवी की शूटिंग करने में लगे हुए हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'लव एंड वॉर' (Love and War) के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच इंटेंस नाइट सीन की शूटिंग होनी है।

Ranbir-Alia and Sanjay Leela Bhansali

रणबीर-आलिया जल्द शूट करेंगे नाइट सीन की शूटिंग

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट देर रात तक फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस समय फिल्म की शूटिंग गोरेगांव में मौजूद फिल्म सिट्री के जोकर मैदान में चल रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म लीड एक्टर्स के बीच एक इमोशनल मोनोलॉग की सीरीज की शूटिंग की जा रही है। बीते कई दिनों से रणबीर और आलिया को शाम 6 बजे के बाद भी शूटिंग सेट पर देखा जा रहा है। रणबीर-आलिया के बीच नाइट सीन की शूटिंग इस वीकेंड की जानी है।

End of Feed