छावा देखकर जोर-जोर से रोने लगा छोटा सा बच्चा, चिल्लाने लगा 'हर हर महादेव...'

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक बच्चा जोर-जोर से रोता दिखाई दे रहा है। बच्चे का ये हाल विक्की कौशल की फिल्म छावा (Chhaava) देखकर हुआ है, जो छत्रपति संभाजी महाराज का दर्द देखकर खुद को रोक नहीं पाया और उसके आंसू छलक पड़े।

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की नई फिल्म छावा न केवल बॉक्स ऑफिस बल्कि दर्शकों के दिलों में भी जगह बनाने में कामयाब रही है। फिल्म छावा में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार प्ले करते दिखाई दे रहे हैं। दर्शकों को वो इस किरदार में इतने पसंद आ रहे हैं कि लोग विक्की की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अगर बच्चों की बात की जाए तो विक्की कौशल की शानदार एक्टिंग उनके दिलों पर छा गई है, जिसका एक नजारा वायरल वीडियो में देखने को मिला है। छावा की स्क्रीनिंग से एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बच्चा फिल्म खत्म होने के बाद रोता हुआ दिखाई दे रहा है।

Chhaava

कलाकार विक्की कौशल ने इस बच्चे का वीडियो अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में बच्चा रोते हुए ही "हर हर महादेव" और "जय मां भवानी" के नारे लगाते दिख रहा है। बच्चे की भावनाएं देखकर विक्की कौशल इतने प्रभावित हुए हैं कि उन्होंने उसकी वीडियो इंटरनेट पर शेयर की है। आप विक्की कौशल द्वारा शेयर की गई वीडियो नीचे देख सकते हैं:

End of Feed