लता मंगेशकर के इस हिट गाने पर रोमांस करेंगे Salman Khan-Rashmika Mandanna, सिकंदर में दिखेगा मेलोडी का तड़का

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 18, 2025, 09:38 AM IST

Salman-Rashmika Romantic Dance Duo: सिकंदर फिल्म के दो गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं। एक गाना आज रिलीज होने वाला है इसी के साथ एक और गाने पर अपडेट आई है। बताया जा रहा है सलमान खान और रश्मिका मंदाना इस पुराने गाने पर रोमांस करने वाले हैं ।

Salman-Rashmika Romantic Dance Duo: सलमान खान ( Salman Khan) और रश्मिका मंदाना( Rashmika Mandanna) की हाल ही में रिलीज होने वाली फिल्म सिकंदर( Sikandar) का जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है। सिकंदर ईद पर रिलीज होने जा रही है और फैंस इसके इंतजार में बैठे हुए हैं। सिकंदर से सलमान खान बड़े पर्दे पर ग्रैंड वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म के दो गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं, अब फिल्म से जुड़ी एक और अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका और सलमान की ये जोड़ी इस जबरदस्त हिट गाने पर रोमांस करने वाली है।

Salman-Rashmika Romantic Dance Duo

सिकंदर फिल्म से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। मूवी से जुड़े सूत्र ने बताया है कि फिल्म में रश्मिका और सलमान खान का रोमांटिक डांस होगा। कपल लता मंगेशकर( Lata Mangeshkar) के हिट मेलोडी सॉन्ग 'लग जा गले' को रीक्रिएट करने वाले हैं। फिल्म में इस गाने को रखा गया है जो इस जोड़े के बीच प्यार को दिखाने वाला है। अगर ऐसा होता है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि गाने पर सालमान-रश्मिका की जोड़ी कैसी लगती है।

End of Feed