'जोर-जोर से धमाके हो रहे...' दुबई में फंसीं लारा दत्ता का छलका दर्द

Lara Dutta Post: मध्य पूर्व में हुए हवाई हमलों के चलते कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। ऐसे में लाखों यात्री बुरी तरह फंस गए हैं। बता दें कि दुबई एयरपोर्ट पर आम लोगों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी फंसे हुए हैं। इस बीच एक्ट्रेस लारा दत्ता का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है।

Lara Dutta Post: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष से पूरी दुनिया में डर का माहौल है। मध्य पूर्व में हुए हवाई हमलों के चलते कई देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। ऐसे में लाखों यात्री बुरी तरह फंस गए हैं। बता दें कि दुबई एयरपोर्ट पर आम लोगों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी फंसे हुए हैं। इस बीच एक्ट्रेस लारा दत्ता का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

lara dutta dubai

pic credit- Lara Dutta instagram

डर गई हैं लारा दत्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने हाल ही में कई अपडेट्स में बताया कि अमेरिका-ईरान संघर्ष के अचानक बढ़ने से वे दुबई में बहुत घबराई हुई हैं। वे अपनी बेटी सायरा के साथ दुबई में हैं। लारा ने बताया कि वे 28 तारीख को दुबई के एक स्टूडियो में शूटिंग कर रही थीं, तभी ऊपर से धमाकों की आवाज आई। वे बाहर भागीं और देखा कि मिसाइलें हवा में ही रोक दी जा रही हैं। उन्होंने कहा, 'हम इस इजराइल-ईरान युद्ध की शुरुआत से दुबई में हैं। पिछले तीन साल से दुबई मेरी दूसरा घर जैसा है। लेकिन ये कुछ दिन बहुत तनावपूर्ण रहे हैं। मेरी बेटी मेरे साथ है, जबकि महेश काम के सिलसिले में बाहर थे, शुक्र है वो दुबई में नहीं थे।' उन्होंने फाइटर जेट्स आसमान में उड़ते हुए और जोरदार धमाकों का जिक्र किया। 'बहुत सारे फाइटर जेट्स ऊपर उड़ रहे हैं, जोर-जोर से धमाके हो रहे हैं। हम एक सुरक्षित इलाके में विला में रहते हैं, लेकिन खिड़कियां हिल रही हैं, दरवाजे कांप रहे हैं, ये सब बहुत डरावना है। लेकिन मैंने एक भी पल असुरक्षित महसूस नहीं किया।'

End of Feed