कभी बताया था 'बेटर हाफ', अब Sushmita Sen को Lalit Modi ने कहा 'मेरी प्यारी दोस्त'

Lalit Modi Post: आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। ललित मोदी का बर्थडे पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

बीते दिन सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) का जन्मदिन था। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे को खास अंदाज में मनाया। फैंस समेत बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने सुष्मिता सेन को खास अंदाज में बधाई दी। इस बीच आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी (Lalit Modi) ने एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को खास अंदाज में विश किया है। ललित मोदी का बर्थडे पोस्ट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'Happy Birthday Cutie...' रूमर्ड बॉयफ्रेंड Kabir Bahia के बर्थडे को Kriti Sanon ने बनाया खास)

lalit modi sushmita sen

ललित मोदी ने शेयर की पुरानी तस्वीर (pic credit-instagram)

ललित मोदी ने शेयर की पुरानी तस्वीर

ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर सुष्मिता के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मेरी सबसे प्यारी दोस्त सुष्मिता सेन को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। हमेशा मुस्कुराती रहो।' तस्वीर पर 'हैप्पी बर्थडे माय फ्रेंड' भी लिखा हुआ था। ये पोस्ट इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सभी लोग इस पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं। बता दें कि दोनों का रिश्ता जुलाई 2022 में चर्चा में आया था, जब ललित ने मालदीव और सार्डिनिया की छुट्टियों की तस्वीरें शेयर कर सुष्मिता को अपना 'बेटर हाफ' बताया था। शादी की खबरें भी उड़ीं, लेकिन ललित ने साफ किया था कि दोनों सिर्फ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सितंबर 2022 में ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। फरवरी 2025 में ललित ने रीमा बौरी के साथ अपना रिश्ता सार्वजनिक किया। वहीं, जून 2026 में उन्होंने बताया कि दूरी उनके और सुष्मिता के अलग होने की एक बड़ी वजह थी।

End of Feed