स्क्रीन पर होगी लक्ष्य-टाइगर श्रॉफ की जबरदस्त टक्कर, करण जौहर की फिल्म को डायरेक्ट करेगा ये डायरेक्टर

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 21, 2025, 12:28 PM IST

Lakshya-Tiger Shroff Movie: फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) अपनी एक और फिल्म से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। इस बार करण जौहर एक्शन फिल्म को लाने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में लक्ष्य (Lakshya) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) लीड रोल में हैं। ये फिल्म...

Karan Johar New Movie: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग मूवीज को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। करण जौहर की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जो फैंस को करण जौहर की अपकमिंग फिल्मों के लिए बेताब कर रहे हैं। इन सब के बीच अब करण जौहर के एक और प्रोजेक्ट का खुलासा हुआ है। करण जौहर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में करण बॉलीवुड के इन धांसू स्टार्स को कास्ट करने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं करण जौहर की अपकमिंग फिल्म के बारे में।

Karan Johar New Movie

Image Source: IMDb

इन स्टार्स के साथ काम करेंगे करण जौहर

फिल्म मेकर करण जौहर एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं, इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि उनकी अपकमिंग फिल्म है। Mid-day की खबर के मुताबिक, लक्ष्य (Lakshya) ने धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Productions) की नई फिल्म साइन कर ली है। ये भी बताया गया कि फिल्म को राज मेहता (Raj Mehta) डायरेक्ट करेंगे। एक सोर्स ने कहा, 'इस बार कहानी का सेंटर रिवेंज ड्रामा है और ये एक धमाकेदार एक्शन फिल्म होगी। फिल्म की प्री-प्रोडक्शन अपने आखिरी चरण में है और राज नवंबर तक शूटिंग शुरू करने वाले हैं।' खबर में ये भी जिक्र है कि फिल्म में टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और लक्ष्या के बीच जबरदस्त टक्कर होगी। दोनों ने एक्शन में अपनी ताकत दिखाई है और इनका स्क्रीन शेयर करना फिल्म को और मजेदार बनाएगा। टाइगर और लक्ष्या के अलावा, फिल्म में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) भी हैं अहम रोल में है, जो इस फिल्म के मजे को और भी बढ़ाने वाली हैं। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि करण जौहर की इस फिल्म को लेकर अभी तक अधिकारिक तौर पर कोई खबर सामने नहीं आई है।

End of Feed