Arjun Kapoor Cheering for Anshula Kapoor: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर लैक्मे फैशन वीक 2023 के रैंप पर वॉक करने के लिए उतरीं, जिन्हें देखकर सभी दंग रह गए। एक वक्त था जब अंशुला कपूर काफी मोटी हुआ करती थीं, लेकिन उन्होंने अब अपने आपको पूरी तरह से बदल लिया है। अंशुला कपूर पहले ज्यादा फिट लग रही थीं। रैंप पर अंशुला कपूर ने पूरे कॉन्फीडेंस के साथ वॉक किया और सबको प्रभावित कर दिया। अंशुला कपूर जब रैंप पर वॉक कर रही थीं, तब हर कोई उनकी खूबसूरती को निहार रहा था।
Lakme Fashion Week 2023: रैंप पर उतरी Anshula Kapoor तो भाई Arjun Kapoor ने यूं बढ़ाया उत्साह, Video हुआ वायरल
अर्जुन कपूर ने खड़े होकर बजाई अंशुला के लिए ताली
हम सब जानते हैं कि अर्जुन कपूर अपने बहनों को लेकर कितने प्रोटेक्टिव हैं। जब अंशुला कपूर रैंप पर वॉक कर रही थीं, तब अर्जुन कपूर ने खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाई। अर्जुन कपूर का प्यार देखकर वहां मौजूद सभी लोगों के चेहरों पर मुस्कुराहट आ गई। अर्जुन कपूर ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि उनसे बेहतरीन भाई कोई नहीं है। जैसे ही अर्जुन कपूर का ये क्यूट वीडियो इंटरनेट पर आया, आग की तरह फैलने लगा। हर कोई अर्जुन कपूर की तारीफ कर रहा है कि वो हर परिस्थिति में अपनी बहनों का साथ देते हैं।
एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती हैं अंशुला कपूर
अंशुला कपूर बॉलीवुड में कदम रखना नहीं चाहती हैं। वो समाज को मदद पहुंचाने के लिए काम करती रहती हैं। वो ग्लैमर इंडस्ट्री से दूरी बनाकर रहती हैं और कुछ खास मौकों पर ही कैमरे के सामने आती हैं। अंशुला कोशिश करती हैं कि मीडिया के कैमरे उन्हें न पकड़ें। श्रीदेवी की मृत्यु के बाद से वो ही जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर का ध्यान रख रही हैं।
