Mansi Parekh talk about her Carrer Struggle: अभिनेत्री मानसी पारेख( Mansi Parekh) अपनी अनोखी अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। कच्छ एक्सप्रेस ( Kutch Express) के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। सिनेमा में दो दशक पूरे करने वाली एक्ट्रेस ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें किन परेशानियों को सामना करना पड़ा था। अभिनेत्री ने इंटरव्यू के दौरान सिनेमा में बदलते महिलाओं के अधिकार पर बात की, मानसी ने बताया कि कैसे लोगों ने उन्हें शादी करने से रोका था।
मानसी पारेख ( Mansi Parekh) ने न्यूज 18 के साथ इंटरव्यू में अपने करियर और करियर की शुरुआत में आने वाली मुसीबतों के बारे में बात की। मानसी पारेख ने बताया कि कैसे जब उन्होंने पार्थिव से शादी करने का फैसला किया था तब लोगों ने उन्हें कहा था कि वह करियर की शुरुआत में शादी न करें इससे उन्हें काम मिलना बंद हो जाएगा। मानसी आगे बात करते हुए कहती हैं कि एक डायरेक्टर ने मुझे कहा था कि शादी के बाद मेरा वजन बढ़ जाएगा और मुझे कोई काम नहीं देगा। तब मैं सोचती थी कि शादी और वजन बढ़ने का क्या संबंध है, मुझे पता है कि सभी मेरी चिंता करते थे, इसलिए ऐसा कहते थे। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं शादी करना चाहती थी और पार्थिव के साथ रहना चाहती थी, इसलिए मैंने अपने करियर की शुरुआत में ही शादी करने का फैसला लिया।
'सुमित संभाल लेगा' अभिनेत्री ने बताया कि अब इंडस्ट्री में शादीशुदा एक्ट्रेस के लिए सोच बदल गई है। जिस तरह से पहले कहा जाता था कि 40 पार एक्ट्रेस को कोई काम नहीं मिलता लेकिन आप कोंकणा सेन शर्मा, तब्बू और रत्ना पाठक जैसी एक्ट्रेस को देखिए, वह कमाल का काम कर रही हैं और उन्हें आज भी काम मिल रहा है।
