Kushi: विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु स्टारर की टली रिलीज डेट, 2023 में देगी दस्तक

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 11:53 AM IST

Vijay Deverakonda's Kushi Release Date Pushed: 'लाइगर' की असफलता के बाद से ही विजय देवरकोंडा सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में अब अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान पुष्टि करते हुए बताया है कि सामंथा रुथ प्रभु के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म 'कुशी' की रिलीज को अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है।

Vijay Deverakonda's Kushi Release Date Pushed: विजय देवरकोंडा तेलुगु फिल्म इदुस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर्स में से एक हैं। 'लाइगर' की असफलता के बाद अभिनेता ने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम करना शुरू कर दिया है। विजय देवरकोंडा आने वाले दिनों में साउथ की खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ फिल्म 'कुशी' में दिखाई देंगे। इस लव-स्टोरी में दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं। ये फिल्म इसी साल दिसंबर में दस्तक देने वाली थी। हालांकि अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया है।

Kushi

न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने 'कुशी' की रिलीज डेट बदलने की खबरों की पुष्टि की है। अब ये फिल्म अगले साल के शुरुआती महीनों में रिलीज होगी। इस बार में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, 'हम सभी ने फिल्म की शूटिंग 60% प्रतिशत तक पूरी कर ली है। हम सोच रहे थे कि फिल्म को दिसंबर में रिलीज किया जाएगा। ऐसे में अब कई कारणों की वजह से इसकी रिलीज डेट को आगले साल तक लिए टाल दिया गया है। हम सोच रहे हैं कि फिल्म फरवरी में रिलीज किया जाए।'

End of Feed