'Dhurandhar 2' में नजर आएंगी Krystle D’Souza !! एक्ट्रेस ने सच्चाई से उठाया पर्दा

Is Krystle D’Souza part of Durandhar 2: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज का इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान क्रिस्टल डिसूजा ने 'धुरंधर 2' का हिस्सा होने पर चुप्पी तोड़ दी है।

Is Krystle D’Souza part of Durandhar 2: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। 'धुरंधर' की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शक इसके दूसरे पार्ट को देखने के लिए बेताब हैं। खास बात यह है कि रणवीर सिंह स्टारर को लेकर दर्शकों के अंदर, जो उत्सुकता है वो साफ तौर पर देखी जा सकती है। ऐसे में अब रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के रिलीज होने से पहले एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा ने 'धुरंधर पार्ट 2' में अपनी भूमिका को लेकर बढ़ती अटकलों पर खुलकर बात की है। तो चलिए जानते हैं क्या क्रिस्टल इस मूवी में नजर आएंगी या नहीं?

Is Krystle D’Souza part of Durandhar 2

Pic Credit: Instagram

'धुरंधर 2' का हिस्सा होने पर क्रिस्टल डिसूजा ने तोड़ी चुप्पी

फिल्मीज्ञान से बात करते हुए क्रिस्टल डिसूजा ने 'धुरंधर पार्ट 2' का हिस्सा होने की अफवाहों को क्लियर कर दिया है। एक्ट्रेस ने कहा, 'फिलहाल धुरंधर वापस थिएटर में है। मैंने तो थिएटर में हूं अभी। तो तो हमें पता है लेकिन मैं दूसरे पार्ट का हिस्सा नहीं हूं। मगर मैं इस मूवी को जरूर देखने जाउंगी।' इस बातचीत के साथ क्रिस्टल ने यह साफ कर दिया है कि 'धुरंधर 2' में नजर नहीं आएंगी। बताते चलें 'धुरंधर' में क्रिस्टल ने आयशा खान के साथ मिलकर एक डांस नंबर किया था, जो लोगों को काफी पसंद भी आया। (इसे भी पढ़ें: इंडियन सिनेमा की इन 3 फिल्मों के सामने घुटने टेक देगी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2', बन सकती है चौथी बेस्ट ओपनर)

End of Feed