अजय देवगन को ऑफर हुई थी ऋतिक रोशन की 'Krrish 3', सालों बाद Rakesh Roshan ने सच से उठाया पर्दा

Ajay Devgn Was Approached For Krrish 3: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन (Rakesh Roshan) ने हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान एक बड़ा खुलासा किया है। राकेश रोशन ने बताया कि उन्होंने 'कृष 3' में विलेन के रोल के लिए अजय देवगन को अप्रोच किया था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

Ajay Devgn Was Approached For Krrish 3: राकेश रोशन एक जमाने में जितने बेहतरीन एक्टर रहे हैं उतने ही शानदार डायरेक्टर भी हैं। इन दिनों राकेश रोशन (Rakesh Roshan) फिल्म 'करण-अर्जुन' की री-रिलीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि इस फिल्म में करण का किरदार निभाने के लिए राकेश रोशन ने अजय देवगन को चुना था। अभिनेता ने इस ऑफर को निजी कारणों के चलते ठुकरा दिया था। इस मूवी के लिए बाद में सलमान खान को कास्ट किया गया। 'करण-अर्जुन' ही नहीं राकेश रोशन ने एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म अजय देवगन (Ajay Devgn) को ऑफर की थी, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। जी हां हम 'कृष 3' (Krrish) की ही बात कर रहे हैं।

Ajay Devgn Was Approached For Krrish 3

News18 Showsha से बात करते हुए राकेश रोशन ने खुलासा करते हुए बताया कि अजय देवगन को उन्होंने फिल्म 'कृष 3' में विलेन का रोल ऑफर किया था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। राकेश ने बताया कि अजय देवगन ने अब तक हीरो का किरदार निभाया है और विलेन बनकर दूसरे हीरो को मारना पसंद नहीं करेंगे।

End of Feed