KRK on Baby John: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बेबी जॉन की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में मेकर्स ने बेबी जॉन का धांसू टीजर रिलीज किया था, जिसे देख लोग गदगद हो गए थे। इस टीजर से ये साफ हो गया कि मूवी में वरुण धवन एक्शन अवतार में दिखाई देंगे। फैंस वरुण की इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं। इस बीच फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने बेबी जॉन पर निशाना साधा है। उनका लेटेस्ट ट्वीट इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
केआरके ने बेबी जॉन की उड़ाई खिल्ली
फिल्म क्रिटिक केआरके अपने ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और हर एक फिल्म पर अपनी राय देते हैं। इस बीच केआरके ने वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म वरुण धवन पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने एक्स अकांउट पर लिखा, 'एस एस राजामौली ने तेलुगु फिल्म विक्रमार्कुदु का निर्माण किया था। इस फिल्म की स्टोरी पर अक्षय कुमार की मूवी राउडी राठौर आधारित थी। इसके बाद साल 2016 में एटली ने तमिल मूवी थेरी बनाई। अब वरुण धवन की बेबी जॉन रिलीज होने वाली है जो कि थेरी का रीमेक है।' इस ट्वीट के जरिए केआरके ने बॉलीवुड और वरुण धवन पर तंज कसा है।
कब रिलीज होगी बेबी जॉन
बताते चलें कि वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन 25 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इससे पहले मेकर्स मूवी का ट्रेलर जारी करेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में वरुण धवन डबल रोल में दिखाई देंगे। ऐसे में फैंस फिल्म के लिए और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। मालूम हो कि वरुण धवन हाल ही में श्रद्धा कपूर की मूवी स्त्री 2 में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने धांसू कैमियो किया था। बेबी जॉन के अलावा वरुण की मूवी भेड़िया 2 का भी अच्छा खासा बज बना हुआ है।
