केआरके ने किया चौंकाने वाला दावा, आर्यन खान कर रहे हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस सादिया खान को डेट

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 8, 2023, 02:37 PM IST

​krk claiming aryan khan is in a relationship: कमाल आर खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सादिया खान के साथ आर्यन खान की वायरल तस्वीर को शेयर करने के लिए उन्हें ट्रोल करने के लिए लोगों की खिंचाई की। इसके साथ केआरके ने दावा किया है कि सादिया उनकी प्रेमिका हैं।

aryan khan in relationship with pakistani actress sadia khan?: आर्यन खान पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ और अब पाकिस्तानी अभिनेत्री सादिया खान के साथ अपनी वायरल तस्वीरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। पहले आर्यन खान की नोरा के साथ डेटिंग की खबरों ने इंटरनेट को झकझोर कर रख दिया था। अब कमाल आर खान का दावा है कि आर्यन खान पाकिस्तानी अभिनेत्री सादिया खान को डेट कर रहे हैं। कमाल आर खान का सवाल है कि इसमें गलत क्या है...?

KRK News

KRK News

केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सादिया खान के साथ आर्यन की वायरल तस्वीर को शेयर करने के लिए उन्हें ट्रोल करने के लिए लोगों की खिंचाई की और दावा किया कि सादिया उनकी प्रेमिका हैं। कमाल आर खान इंडस्ट्री में सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल लोगों में से एक रहे हैं और वह जो कहते हैं उस पर कभी विश्वास नहीं किया जा सकता है। लेकिन केआरके इस तरह के बयान देते रहते हैं जो कि काफी कॉन्ट्रोवर्शियल होते हैं।

End of Feed