350 करोड़ पार हुआ Deepika Padukone-Hrithik Roshan की फाइटर का बजट? KRK का दावा

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated May 5, 2023, 01:15 PM IST

Deepika padukone and hrithik roshan film fighter budget: केआरके ने यह भी दावा किया है कि ऋतिक रोशन, प्रोजेक्ट के लिए 85 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस ले रहे हैं। वहीं दीपिका को इस फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। केआरके ने यह भी दावा किया कि सिद्धार्थ को डीपी से दोगुना पैसा मिल रहा है।

Fighter Starcst fee and budget: दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फ्रेश जोड़ी जल्द ही स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है। जब से दोनों के साथ आने की घोषणा की गई है तभी से फैन्स इस नए प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं। दर्शक फिल्म के स्क्रीन पर फिट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सेलेब्स भी दीपिका और ऋतिक की फाइटर के लिए सपोर्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है, जिन्होंने हाल ही में शाहरुख खान की पठान का निर्देशन किया है। अब फिल्म के बजट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ट्विटर पर कमाल आर खान उर्फ केआरके ने अब दावा किया है कि प्रोजेक्ट का बजट खत्म हो गया है।

deepika padukone and hrithik roshan

केआरके ने फाइटर के बारे में किया खुलासा

End of Feed