Kriti Sanon 'गुड गर्ल' का रोल निभाकर हो गई थीं परेशान, निभाना चाहती हैं दमदार और कॉम्प्लेक्स रोल

Kriti Sanon on Playing 'Good Girl' Roles: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन हाल ही में एक शो के दौरान बात करते हुए कहा कि वो 'गुड गर्ल' के किरदार निभाकर थक गई हैं। वो चुनौतीपूर्ण रोल निभाना चाहती हैं।

Kriti Sanon on Playing 'good girl' Roles: कृति सेनॉन बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक हैं। 'हीरोपंती' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने के बाद कृति सेनॉन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और फिल्मों में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए। कृति आज न सिर्फ एक नेशनल अवॉर्ड विजेता हैं बल्कि उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू करके भी नई पारी की शुरुआत की है। अपने करियर में करीब 20 फिल्मों को करने के बाद अब कृति सेनॉन अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर चुनौती से भरे किरदार निभाना चाहती हैं। हाल ही में करीना कपूर खान के शो What Women Want में बातचीत के दौरान कृति ने अपने करियर अब तक निभाए गए किरदारों और भविष्य में अपनी पसंद की भूमिकाओं को लेकर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि वो 'गुड गर्ल' वाली छवि से बाहर निकलकर कुछ नया करना चाहती हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office: 400 करोड़ी होने से चूक गई Rajinikanth की फिल्म, इतना हुआ बिजनेस)

Kriti Sanon on Playing 'good girl' Roles

'गुड गर्ल' का किरदार निभाकर थक चुकी हैं कृति सेनॉन (Pic Credit: Instagram)

'गुड गर्ल' वाले रोल नहीं करना चाहती हैं कृति सेनॉन

करीना कपूर ने जब कृति से पूछा कि वह किस तरह के किरदार निभाना चाहती हैं, जो उन्हें उनके कम्फर्ट जोन से बाहर लेकर जाएं, तो एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों को याद किया। कृति सेनॉन ने कहा कि शुरुआती में उनके पास ज्यादा ऑप्शन नहीं थे। ऐसे में उन्हें मिलने वाले सीमित किरदारों में से बेहतर भूमिकाएं चुनना ही एकमात्र रास्ता था। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक महिलाओं को फिल्मों में एक खास नजरिए से दिखाया जाता रहा है।

कृति सेनॉन का कहना है कि महिला किरदारों को अक्सर ऐसी लड़की के रूप में पेश किया जाता था, जो संस्कारी, शर्मीली और अच्छी होती है। वह कभी गलत काम नहीं करती और मुश्किल परिस्थितियों में उसे बचाने के लिए किसी पुरुष किरदार की जरूरत होती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Daler Mehndi से मंत्री सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, Mika Singh की टीम ने किया बड़ा खुलासा)

End of Feed