लंबा होने से Kriti Sanon को नहीं है कोई दिक्कत, सलमान खान से जुड़े एक किस्से का किया जिक्र

Kriti Sanon On Her Height: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन इन दिनों अपनी फिल्मों की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कृति सेनॉन ने अपनी से छोटी हाइट के एक्टर्स के साथ काम करने के बारे में बात की। इतना ही नहीं उन्होंने हाइट पर दिए सलमान खान के एक बयान को भी याद किया।

Kriti Sanon On Her Height: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) इंडस्ट्री में अपने कदम जमा चुकी हैं। साल 2024 में उनकी अब तक 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) और 'क्रू' (Crew) सहित दो फिल्में रिलीज हुई हैं। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में सफल रही हैं। उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'क्रू' ने तो वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने दिए इंटरव्यू में कई राज खोले और साथ ही साथ अपनी हाइट को लेकर खुलकर बात की।

Kriti Sanon

पिंकविला से बात करते हुए कृति सेनॉन ने हाइट के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे अपनी हाइट पर गर्व है और यह एक बड़ा कारण भी कि मैं कुछ भी करने के लिए हमेशा तैयार रहती हूं। ऐसा मत सोचो कि लंबी महिलाओं के लिए कहीं भी रहना मुश्किल है।' कृति सेनॉन ने आगे कहा कि उन्होंने इंडस्ट्री के छोटी वाले एक्टर्स के साथ भी काम किया है। इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है और मायने यह रखता है कि अपनी केमिस्ट्री कैसी है और आपकी एक्टिंग में कितना दम है। इसलिए हाइट का कोई रोल नहीं है। मैं सलमान सर को यह कहते हुए सुना है कि तुम अपनी कैरी करो और मैं अपनी करूंगा।

End of Feed