'Adipurush' के फ्लॉप होते ही खूब रोई थीं Kriti Sanon, चुप्पी तोड़ते हुए कहा, 'हमें कभी-कभी असलियत देखनी...'

Kriti Sanon on Adipurush Flop: बीते साल कृति सेनॉन की फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज हुई थी, जिसमें साउथ सुपरस्टार प्रभास भी लीड रोल में थे। यह फिल्म साल 2023 की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म के फ्लॉप होने पर अब कृति सेनॉन ने महीनों बाद अपनी जुबान खोली है।

Kriti Sanon on Adipurush Flop: साल 2023 में कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) रिलीज हुई है। यह फिल्म रामायण पर आधारित थी। फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्ता नागे जैसे कई बड़े-बड़े स्टार्स अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए थे। फिल्म में कृति सेनॉन ने माता जानकी का किरदार निभाया था, वहीं दूसरी ओर भगवान राम के रोल में प्रभास दिखाई दिए थे। फिल्म का बजट भी 500 करोड़ रुपये था। हैरानी की बात यह है कि 500 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म 'आदिपुरुष' साल 2023 की सबसे बड़ी फ्लॉप रही थी। महीनों बाद अब कृति सेनॉन ने फिल्म की असफलता पर चुप्पी तोड़ दी है।

Kriti Sanon on Adipurush

'आदिपुरुष' फ्लॉप होने पर दिया रिएक्शन

फिल्मफेयर से बात करते हुए कृति सेनॉन ने कहा, 'आदिपुरुष के फ्लॉप होने के बाद मैं निराश हुई थी।' इतना ही नहीं कृति सेनॉन को रोना भी आया था। कृति ने बताया कि उनका मकसद लोगों की फीलिंग को ठेस पहुंचाना नहीं था। एक एक्टर होने के नाते कृति सेनॉन ने कहा कि वो हमेशा अच्छे रोल्स करती रहेंगी और अपना बेस्ट देती रहूंगी।

End of Feed