Kriti-Kabir is not Getting Married : बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन( Kriti Sanon) के बारे में लंबे समय से ये चर्चा सुनने को मिल रही है कि वह इस साल शादी करने वाली हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह इस साल में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। कृति सेनन और कबीर बहिया( Kabir Bahia) के डेटिंग रुमर्स की वजह से ये बातें सुनने को मिल रही थी, लेकिन अब जाकर असली सच पता चला है। आइए बताते हैं क्या है कृति सेनन का आगे का प्लान
कृति सेनन का शादी का नहीं कोई प्लान
कृति सेनन ( kriti Sanon) को कुछ दिन पहले कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया( Kabir Bahia) के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जिसके बाद यह अफवाह तेज हो गई कि कपल शादी के लिए जा रहा है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है, कृति और कबीर का शादी का कोई प्लान नहीं है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार कृति सेनन फिलहाल शादी नहीं करने वाली, एक्ट्रेस से जुड़े करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि कृति इन दिनों दिल्ली में अपनी नेक्स्ट फिल्म 'तेरे इश्क में' की शूटिंग कर रही है। यह शूट अभी शुरू हुआ है जोकि लंबा चलने वाला है, इसके बाद कृति अन्य प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देगी। काम के चलते कृति के पास फिलहाल समय नहीं है और उनका शादी का कोई प्लान नहीं है।
बताते चले कि पिछले कुछ समय से कृति सेनन और कबीर बहिया के डेटिंग की अफवाहें जोरों पर है। कपल को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। शादी, पार्टी या वेकेशन पर कबीर-कृति एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाले नजर आते हैं, जिस वजह से इनके रिश्ते की अटकलें लगाई जा रही है। दोनों की प्यारी जोड़ी को देखकर फैंस भी इन्हें शादी के बंधन में बंधते देखना चाहते हैं।
