Deepika Padukone की 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड पर कोंकणा सेन शर्मा ने किया रिएक्ट, कह दी बड़ी बात

Konkona Sen Sharma backs Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने मेकर्स के सामने 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड रखी थी। इसे लेकर कई लोगों ने उनका समर्थन किया है। इस बीच पॉपुलर एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ने दीपिका पादुकोण को सपोर्ट किया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर..

Konkona Sen Sharma backs Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। वो लगातार 2 फिल्मों से बाहर हो चुकी हैं। इस लिस्ट में प्रभास की मूवी स्पिरिट से लेकर कल्कि 2898 एडी 2 के नाम शामिल है। बता दें कि दीपिका ने जबसे 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर बात की है तबसे हर तरफ इस पर मुद्दे पर ही चर्चा हो रही है। जहां कई लोग दीपिका पादुकोण के इस डिमांड को सही बता रहे हैं तो कई लोग इसपर ज्ञान दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड की फैमस एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ने दीपिका पादुकोण को सपोर्ट किया है।

deepika konkona

pic credit-Konkona Sen Sharma/ Deepika Padukone instagram

कोंकणा सेन शर्मा ने दीपिका पादुकोण को किया सपोर्ट

कोंकणा सेन शर्मा ने न्यूज18 से बात करते हुए एक्टर्स को भी ब्रेक और हफ्ते में एक दिन की छुट्टी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि इंडस्ट्री में काम के घंटे तय होने चाहिए।हम न्यूरोसर्जन नहीं हैं जो जीवन-मृत्यु की स्थिति से निपटते हैं।" अगर किसी ने प्रोजेक्ट पर पैसा लगाया है तो उसके पैसे रिकवर हो जाएं ये भी बेहद जरुरी होता है,, लेकिन यह भी याद रखना जरूरी है कि हम इंसानों के साथ काम कर रहे हैं, जिन्हें बायो ब्रेक की जरूरत होती है। हमें समय-समय पर ब्रेक चाहिए। कभी-कभी हम 12 घंटे की शिफ्ट को 14-15 घंटे तक बढ़ा लेते हैं, लेकिन काम के घंटे नियमित होने चाहिए और हफ्ते में कम से कम एक दिन की छुट्टी मिलनी चाहिए। इससे प्रोडक्टिवीटी भी बढ़ेगी।

End of Feed